उत्तर प्रदेश

Raebareli : ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत

Sarita
26 Feb 2025 8:56 AM IST
Raebareli  : ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत
x
Raebareli रायबरेली: मंगलवार देर रात बांदा-लखनऊ हाईवे पर गेगासो गंगा पुल पर तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। बाइक सवार दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद गंगा पुल पर जाम लग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह जाम खुलवाया। महाशिवरात्रि के मौके पर लोग बसों और निजी वाहनों से गंगा जल लेने गेगासो गंगा घाट पहुंच रहे हैं। बांदा, चित्रकूट, फतेहपुर से श्रद्धालु जल चढ़ाने के लिए बाराबंकी लोधेश्वर बाबा के मंदिर जा रहे हैं।
इससे हाईवे पर ट्रैफिक बढ़ गया। देर रात लखनऊ नंबर की बाइक पर सवार होकर दो युवक कहीं जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। फिलहाल मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें जिला अस्पताल भिजवाया। मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है। सरेनी कोतवाल शिवशंकर सिंह ने बताया कि घटना देर रात की है। घटनास्थल फतेहपुर जिले में आता है। पोस्टमार्टम फतेहपुर में ही किया जाएगा। मृतकों के बारे में अभी कुछ पता नहीं चल सका है।
Next Story