- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Raebareli: अस्थि...
उत्तर प्रदेश
Raebareli: अस्थि विसर्जन करते समय दर्दनाक हादसा, परिवार के तीन लोगों की डूबकर मौत
Tara Tandi
25 May 2025 12:57 PM IST

x
Raebareli रायबरेली । जनपद अमेठी से डलमऊ अस्थि विसर्जन करने आए एक ही परिवार के चार लोग नहाते समय गंगा नदी में डूब गए। नदी में डूबने से पिता-पुत्र समेत तीन की मौत हो गई है। जब इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को मिली तो पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सभी को बाहर निकाला। आनन-फानन में सीएचसी लेकर पहुंची तो डॉक्टर ने किशोर समेत तीन को मृत घोषित कर दिया, वहीं एक युवक का इलाज चल रहा है।
दरअसल, सोमवार को सुबह लगभग आठ बजे अमेठी जिले के पालपुर जगदीशपुर का एक परिवार अस्थि विसर्जन के लिए डलमऊ गंगाघाट आया हुआ था। परिवार से लगभग नौ लोग अस्थि विसर्जन करने आए थे। विसर्जन के बाद सभी लोग नाव में बैठकर उस पार नहाने चले गए। नहाते समय किशोर समेत चार युवक डूबने लगे तो "बचाओ, बचाओ" की आवाज आने लगी। जब तक परिजन कुछ कर पाते, तब तक चारों युवक डूब चुके थे। आनन-फानन में पुलिस को सूचना दी गई तो मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से सभी को बाहर निकाला और सीएचसी लेकर पहुंची, जहां चिकित्सकों ने पिता बालचंद्र कौशल, पुत्र पारसनाथ कौशल, किशोर पुत्र आर्यन, चन्द्रकुमार कौशल पुत्र स्व रामकिशोर को मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल विधि चन्द्र कौशल का इलाज चल रहा है। कोतवाल श्याम कुमार पाल ने बताया कि तीन लोगों की डूबने से मौत हुई है, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा।
TagsRaebareli अस्थि विसर्जनदर्दनाक हादसापरिवार तीन लोगोंडूबकर मौतRaebareli immersion of ashestragic accidentthree people of a familydied by drowningजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





