- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Raebareli : संदिग्ध...
उत्तर प्रदेश
Raebareli : संदिग्ध परिस्थितियों में होटल में लगी आग, छह लोग झुलसे
Sarita
16 April 2025 8:41 AM IST

x
Raebareli रायबरेली: बछरावां के एक होटल में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। इसमें छह लोग झुलस गए। आग लगने का कारण गैस लीकेज या सिलेंडर ब्लास्ट बताया जा रहा है। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बछरावां थाना क्षेत्र स्थित रेनबो होटल के किचन में अचानक आग लग गई। इससे अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते छह लोग झुलस गए। घायलों को प्राथमिक उपचार देने के बाद बछरावां सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
इनमें हर्षित पुत्र चंद्रकेश सिंह (18) निवासी मोहना बसंत का पुरवा, रोहित पुत्र रमेश (20) निवासी बहुरिया खेड़ा, रघुनंदन पुत्र शिवकुमार (22) निवासी मसकनवा जिला गोंडा, संदीप पुत्र सुखई (25) निवासी रानी खेड़ा बछरावां, विक्की निवासी हरचंद्रपुर, सरजू प्रसाद निवासी प्रयागराज बुरी तरह घायल हो गए हैं। इन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गैस लीकेज के कारण होटल में आग लग गई। इसमें 6 लोग घायल हो गए, सभी घायलों की हालत सामान्य है। मेडिकल एसके सिंह ने बताया कि सभी घायलों को बर्न वार्ड में भर्ती कराया गया है।
TagsRaebareliहोटलआगछहझुलसेRaebarelihotelfiresixburntजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





