- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Raebareli : कंटेनर की...
उत्तर प्रदेश
Raebareli : कंटेनर की टक्कर से साइकिल सवार की मौत,सात घायल
Sarita
27 Dec 2025 6:22 AM IST

x
Raebareli रायबरेली : डीह (रायबरेली)। रायबरेली-परशदेपुुर मार्ग पर बृहस्पतिवार शाम तेज रफ्तार कंटेनर एक के बाद कई वाहनों से टकरा गया। इससे साइकिल सवार मूंगफली दुकानदार की मौत हो गई, जबकि सात लोग घायल हुए। टक्कर के बाद कंटेनर पेड़ की डाल में जाकर फंस गया। हादसे से मार्ग से गुजर रहे लोगों को जान बचाने में आफत आ गई। कंटेनर की टक्कर से कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। गुस्साए लोगों ने कंटेनर चालक को पकड़कर जमकर धुना। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस हादसे की जांच कर रही है।
पूछताछ में पता चला कि चालक संदीप उन्नाव से कपड़ा लादकर पश्चिम बंगाल जा रहा था। रायबरेली पहुंचने पर अपने गांव जाकर कुछ देर रुका और फिर रायबरेली होते हुए पश्चिम बंगाल जा रहा था। रात में हादसे की सूचना मिलते ही कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस का कहना था कि लोगों से बचने के लिए चालक तेज रफ्तार में कंटेनर चला रहा था।
TagsRaebareliकंटेनरटक्करसाइकिल सवारमौतcontainer truckcollisioncyclistdeathजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





