उत्तर प्रदेश

Raebareli: सम्यक् सेवा समिति द्वारा 11वां सामूहिक विवाह संस्कार आयोजित हुआ

Admindelhi1
24 March 2025 9:48 AM IST
Raebareli: सम्यक् सेवा समिति द्वारा 11वां सामूहिक विवाह संस्कार आयोजित हुआ
x
"स्वामी प्रसाद मौर्य ने नव विवाहित जोड़ों को उपहार भेंट दिया आशीर्वाद"

रायबरेली: ऊंचाहार विधानसभा के गौरा ब्लाक स्थित आदर्श पाचुन बाई सम्राट शिक्षा निकेतन गोविंदपुर माधव में सम्यक् सेवा समिति द्वारा 11वां सामूहिक विवाह संस्कार आयोजित गेरहवां सामूहिक विवाह संस्कार समारोह आयोजित हुआ l आयोजक सम्यक सेवा समिति द्वारा कार्यक्रमवर एवं बधू ने एक दूसरे के गले में वरमाला डाली बौद्ध रीति रिवाज से विवाह कार्यक्रम संपन्न किया गया l

सम्यक सेवा समिति गोविंदपुर माधव के द्वारा प्रतिवर्ष सामूहिक विवाह का कार्यक्रम आयोजित किया जाता है रविवार को 10 जोड़ों का सामूहिक विवाह कराया गया बौद्ध मंत्रोचार विधि से विवाह संपन्न हुआ सामूहिक विवाह में संतोष कुमार ने आरती, रवि शंकर ने रीना, सुनील ने पम्मी, अनिल कुमार ने पूनम, साजन ने सुशीला, राजू मौर्य ने बिटूला मौर्य, संदीप कुमार ने काजल मनीष कुमार ने आराधना व जितेंद्र कुमार ने रूपा तथा नरेंद्र ने रन्नो देवी ने एक दूसरे के गले में वरमाला डाली और एक साथ रहने की कसम खाई इसके पहले बुद्ध वंदना के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की गई मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे अपनी जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य ने बुद्ध प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की एवं नव विवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया सम्यक सेवा समिति कमेटी के द्वारा वर एवं वधू को उपहार भेंट किए गए इस मौके पर आरपी मौर्य, रमेश कुमार मौर्य दादा, जेके गुप्ता प्रधान संतोष कुमार, सोनू दीक्षित, रामसागर मौर्य, मन्नू लाल यादव, कमेटी के संरक्षक राम मौर्य कोषाध्यक्ष मुकेश मौर्य सलाहकार संतराम, सचिव दिलीप, अध्यक्ष शिवनारायण मौर्य एवं प्रबंधक सहदेव मौर्य रमेश मौर्य रामराज सैनी हरी प्रताप पाल रामसरोहन मौर्य, धूता प्रधान बलराम यादव सहित बडी संख्या में अतिथि उपस्थित रहे बार एवं वधू के परिजनों ने भी कार्यक्रम में पहुंचकर नव विवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया प्रबंधक शिव नारायण मौर्य ने बताया कि प्रतिवर्ष समिति की ओर से सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया जाता हैl

Next Story