उत्तर प्रदेश

Radha Ashtami समारोह आज से, सात दिन तक चलेगा पूजन- कथा प्रवचन का दौर

Gulabi Jagat
10 Sept 2024 8:43 PM IST
Radha Ashtami समारोह आज से, सात दिन तक चलेगा पूजन- कथा प्रवचन का दौर
x
Kushinagarराजापाकड़/कुशीनगर: तमकुही विकास खंड के ग्राम पंचायत बरवाराजापाकड़ के सपही बरवा टोला में गत सात वर्षों से आयोजित होने वाले राधा अष्टमी समारोह के आठवें संस्करण तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। आज से सात दिवसीय कथा प्रवचन का शुभारंभ होगा।
बताते चलें कि हनुमान भजन मंडल के तत्वावधान में प्रतिवर्ष उक्त समारोह का आयोजन होता है। इसबार आयोजन का शुभारंभ 11 सितंबर बुधवार को होगा व समापन 17 सितंबर को पूर्णाहुति के साथ होगा। आयोजन समिति की बैठक में भजन मंडल के सदस्य पं. अच्युतानंद शास्त्री ने बताया कि इस सात दिवसीय आयोजन में श्रीमद्भागवत कथा विशेषज्ञ आचार्य पं. विनय पांडेय प्रतिदिन सायं सात बजे से रात्रि 11 बजे तक श्रोताओं को कथा का रसपान कराएंगे। इस दौरान प्रहलाद, नंदकिशोर, उपेंद्र यादव, सुरेश पांडेय, विद्या गुप्ता, ध्रुपदेव गुप्ता, वीरेंद्र, गोविन्द, शर्मा गुप्ता आदि उपस्थित रहे।
Next Story