- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- UP में खाद वितरण पर...
उत्तर प्रदेश
UP में खाद वितरण पर उठे सवाल, जांच में सामने आ सकता है बड़ा खेल
Harrison
21 Aug 2025 8:29 PM IST
x
Lucknow लखनऊ : प्रदेश के हर जिले से खरीफ के सत्र में किसानों को खाद न मिलने की शिकायतें लगातार मिलने के बाद सरकार गंभीर है। सहकारी समितियों के बाहर लंबी-लंबी कतारें लग रही हैं। सरकार का दावा है कि कालाबाजारी और तस्करी करने वालों के कारण समस्या आ रही है।
खाद की पिछले सीजन से अधिक आपूर्ति के बाद भी फसल के लिए बेहद जरूरत के समय में संकट की शिकायतों से जूझ रही प्रदेश सरकार अब कालाबाजारी करने वालों पर और शिकंजा कस रही है। खरीफ के चालू सत्र में किसानों लगभग हर जिले में खाद न मिलने की शिकायतें कर रहे हैं।
सिद्धार्थनगर और महाराजगंज में किसानों के नाम पर बड़े पैमाने पर खाद के विक्रय की जांच तेजी से पूरी करने और कानूनी कार्रवाई के निर्देश दिए गए है। वहीं 10 हजार टन से अधिक खाद का वितरण करने वाले 16 अन्य जिलों में भी कृषि और सहकारिता विभाग की संयुक्त टीमें जांच कर रही है। इन टीमों से भी जल्द रिपोर्ट मांगी गई है।
Tagsयूपीखाद वितरणउठे सवालजांचसामने आ सकताबड़ा खेलUPfertilizer distributionquestions raisedinvestigationbig game may come to lightजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





