- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- क्वार्सी फ्लाईओवर...
उत्तर प्रदेश
क्वार्सी फ्लाईओवर प्रोजेक्ट में रफ्तार, जुलाई तक 50 फीसदी काम पूरा होने का दावा
Saba Naaz
23 Jun 2025 9:42 AM IST

x
Aligarh अलीगढ : अलीगढ़ के क्वार्सी क्षेत्र में निर्माणाधीन 630 मीटर लंबे फ्लाई ओवर का कार्य तेजी चल रहा है। जुलाई तक फ्लाई ओवर के सब-स्ट्रक्चर का कार्य पूरा कर लिया जाएगा। इस फ्लाईओवर की कुल लागत 71 करोड़ रुपये है।
इसे दिसंबर 2025 से पहले पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। फ्लाई ओवर के निर्माण में कुल 12 खंभों (पिलर) पर सब-स्ट्रक्चर का कार्य किया जाना है। इसमें से दो पिलर का काम पहले ही पूरा हो चुका है। शेष 10 पिलर के सब-स्ट्रक्चर कार्य को गति देने के लिए मजदूरों की संख्या बढ़ाई जा रही है। डीपीएम मोहित कुमार ने बताया कि सब-स्ट्रक्चर के बाद सुपर-स्ट्रक्चर का निर्माण शुरू होगा, जिसके साथ-साथ रिटेनिंग वॉल (आरई वॉल) का कार्य भी प्रारंभ किया जाएगा।
क्वार्सी फ्लाई ओवर का निर्माण शहर में यातायात को सुगम बनाने और जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए किया जा रहा है। यह फ्लाई ओवर क्वार्सी चौराहे पर ट्रैफिक दबाव को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। व्यापारी शरद अग्रवाल का कहना है कि इस क्षेत्र में अक्सर जाम की स्थिति रहती है, और फ्लाईओवर के बनने से यात्रियों को राहत मिलेगी। कन्हैया ने कहा कि चौराहे पर रोजाना जाम लगता है। फ्लाई ओवर बनने से समय की बचत होगी।
व्यापारी अनिल कुमार ने बताया कि जाम के कारण ग्राहकों को आने-जाने में दिक्कत होती है, जिसका असर कारोबार पर पड़ता है। फ्लाई ओवर निर्माण कार्य में गुणवत्ता और समय का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। कार्य तय समय सीमा के अनुसार चल रहे हैं। हमारा लक्ष्य दिसंबर 2025 से पहले फ्लाई ओवर का निर्माण पूरा करने का है। नए साल पर सेतु को जनता के लिए खोल दिया जाए। इसके लिए दिन-रात काम किया जा रहा है।
Tagsक्वार्सी फ्लाईओवरप्रोजेक्टरफ्तारफीसदीदावाQuarsi flyoverprojectspeedpercentageclaimजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





