उत्तर प्रदेश

कोर्बेवैक्स की प्रिकाशन डोज अब सभी को लग सकेगी, 60 साल से ऊपर वालों को मुफ्त लगेगी

Sarita
6 Jun 2022 10:36 AM IST
Publication dose of Corbevax will now be available to everyone, those above 60 years will get it free
x

फाइल फोटो 

कोविशील्ड और कोवैक्सीन की नियमित डोज ले चुके लोगों को भी कोर्बेवैक्स की सतर्कता डोज लगवाने की अनुमति मिल चुकी है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। कोविशील्ड और कोवैक्सीन की नियमित डोज ले चुके लोगों को भी कोर्बेवैक्स की सतर्कता डोज लगवाने की अनुमति मिल चुकी है। 18 वर्ष से ऊपर के उन सभी को यह डोज लगाई जा रही है, जो नौ माह पूर्व दूसरी डोज ले चुके हैं।

अभी तक पहली और दूसरी डोज लगवाए लोग उसी वैक्सीन की सतर्कता डोज ले सकते थे, जिसने पहली और दूसरी लगवाए थे। अब वे कोर्बेवैक्स की भी सतर्कता डोज लगवा सकेंगे। यह अनुमति मिलने पर सतर्कता डोज का लक्ष्य पूरा होने की उम्मीद बढ़ गई है। गोरखपुर में 30 लाख से अधिक लोग यह डोज लगवाने के पात्र हैं। इसमें 4.97 लाख लोग 60 वर्ष से ऊपर के हैं। शेष 18 से 59 वर्ष के बीच के हैं।
इन लोगों को निजी अस्पतालों में शुल्क देकर यह डोज लगवानी पड़ रही है। कार्बेवैक्स के साथ भी यही नियम लागू होगा। 60 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को यह फ्री में लगेगी, अन्य को शुल्क देकर लगवाना होगा। जिले में 80 हजार लोगों को ही अभी तक यह डोज लगाई जा सकी है, जबकि 10 जनवरी से ही यह डोज लगाई जा रही है।

Next Story