उत्तर प्रदेश

प्रधानमंत्री मोदी ने विश्व में बढ़ाया देश का मान सम्मान: बृज बहादुर

Admin Delhi 1
18 Aug 2023 10:30 AM GMT
प्रधानमंत्री मोदी ने विश्व में बढ़ाया देश का मान सम्मान: बृज बहादुर
x
महौरिया में बन रहे अमृत सरोवर पर भाजपाइयों ने किया वृक्षारोपण

सासनी: क्षेत्र के गांव महौरिया में जिला पंचायत निधि से बनाये जा रहे अमृत सरोवर पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष बृजबहादुर भारद्वाज, विधान परिषद सदस्य एवं पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी एवं जिला पंचायत अध्यक्ष सीमारामवीर उपाध्याय एवं जिला पंचायत सदस्य राजेश दिवाकर ने वृक्षारोपण किया।

कार्यक्रम में अतिथियों का अपर मुख्य अधिकारी संतोष कुमार त्रिपाठी एवं जेई सुभाष वर्मा ने गुलदस्ता एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया। वहीं क्षेत्रवासियों ने अतिथियों को 51 किलो की माला पहनाई। मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष बृजवहादुर भारद्वाज ने जनता को सम्वोधित करते हुये कहा कि आज देश का सम्मान दुनिया मंे तेजी से बढ़ रहा है। वो अमेरिका जो कभी भारत के प्रधानमंत्री को कई दिनांे तक अपने राष्ट्रपति से नहीं मिलने देता था, अपना वीजा तक नहीं देता था। उसी अमेरिका के दर्जनों मंत्री आज मोदी को रिसीव करने के लिये आते हैं और सीधा व्हाइट हाउस में अमेरिकी राष्ट्रपति मोदी का स्वागत करते हैं। यह देश के लिये गौरव की बात है।

कार्यक्रम में एमएलसी एवं पूर्व ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष भाजपा रजनीकांत माहेश्वरी ने अपने ओजस्वी भाषण से जनता को ताली बजाने पर मजबूर कर दिया। उन्होंने राम मंदिर से लेकर कश्मीर तक की बात की। यही नहीं उन्होंने कहा कि अगर मोदी प्रधानमंत्री के रूप में निंरतर रहे तो वो दिन दूर नहीं जब भारत का तिरंगा लाहोर में भी लहरायेगा। जिला पंचायत अध्यक्ष सीमारावीर उपाध्याय ने कहा कि जिला पंचायत द्वारा पूरे जनपद में पांच अमृत सरोवर का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। जनता की इच्छा के अनुरूप काम करने के लिये जिला पंचायत सदैव तत्पर है। जिसका उदाहरण आज इस गांव में प्रस्तुत है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता रामप्रकाश नगाइच एवं संचालन आशीष दीक्षित ने किया।

कार्यक्रम में चिराग उपाध्याय, बंटी प्रधान, राजेश दिवाकर जिला पंचायत सदस्य, बोबी पाठक प्रधान, राहुल महाजन, गंगा लहरी पाठक, सतीश शर्मा, बृजेश वशिष्ठ, सुभाष शर्मा, अविनाश तिवारी, प्रेम सिंह कुशवाह, राकेश शर्मा, शिव कुमार प्रधान आदि मौजूद थे

Next Story