उत्तर प्रदेश

आज लखनऊ दौरे पर राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा

Sarita
7 July 2022 6:46 AM IST
Presidential candidate Yashwant Sinha to visit Lucknow today
x

फाइल फोटो 

समाजवादी पार्टी के विधायकों से मिलने राष्ट्रपति पद के लिए विपक्ष के संयुक्त उम्मीदवार यशवंत सिन्हा गुरुवार को लखनऊ आ रहे हैं।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। समाजवादी पार्टी के विधायकों से मिलने राष्ट्रपति पद के लिए विपक्ष के संयुक्त उम्मीदवार यशवंत सिन्हा गुरुवार को लखनऊ आ रहे हैं। सपा मुखिया अखिलेश यादव ने सभी विधायकों को उपस्थित रहने का विह्प जारी किया है।

यशवंत सिन्हा सपा मुखिया के साथ उनके विधायकों से मिलकर अपने पक्ष में मतदान करने की अपील करेंगे। राष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए 18 जुलाई को वोट डाले जाएंगे। यशवंत सिन्हा के लखनऊ आने का कार्यक्रम तय होने के बाद अखिलेश ने भी अपने सभी विधायकों की बैठक बुला ली है। यह बैठक सपा मुख्यालय में शाम पांच बजे से होगी। इसमें यशवंत सिन्हा भी मौजूद रहेंगे। अखिलेश यादव इसके बाद पत्रकार बातचीत भी करेंगे। अखिलेश इससे पहले यशवंत सिन्हा के नामांकन के समय दिल्ली भी गए थे।
Next Story