- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Prayagraj : शादी की...
उत्तर प्रदेश
Prayagraj : शादी की खुशियां मातम में बदलीं, करंट लगने से 2 मजदूरों की दर्दनाक मौत
Sarita
7 March 2025 10:18 AM IST

x
Prayagraj प्रयागराज: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में एक दर्दनाक हादसा हुआ। जहां गंगानगर के फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के गगौर गांव में शादी समारोह के दौरान करंट लगने से 2 मजदूरों की मौत हो गई। यह हादसा उस समय हुआ जब मजदूर शादी के बाद टेंट खोल रहे थे और लोहे का पाइप बिजली के तार से छू गया, जिससे पाइप में करंट प्रवाहित होने लगा। जैसे ही मजदूरों ने उसे छुआ, उन्हें जोरदार करंट लगा और इस हादसे में 2 मजदूरों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार यह हादसा विजय पटेल की बेटी की शादी के दौरान हुआ। गुरुवार को शादी संपन्न होने के बाद मजदूर टेंट खोल रहे थे। तभी लोहे का पाइप बिजली के तार से छू गया, जिससे करंट लगने की घटना हुई। इस हादसे में 3 मजदूरों की हालत गंभीर हो गई, जिनमें से 2 की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य को घायल अवस्था में अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि घटना के बाद गांव में कोहराम मच गया। घायल मजदूर को तुरंत इलाज के लिए एसआरएन मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया। घटना की जानकारी जब पुलिस को मिली तो वह भी मौके पर पहुंची और तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
TagsPrayagrajशादीकरंटमजदूरोंमौत Prayagrajweddingelectric shockworkersdeathजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





