- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Prayagraj:हॉस्टल में...
उत्तर प्रदेश
Prayagraj:हॉस्टल में वॉलीबॉल खिलाड़ी की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस
Sarita
11 Feb 2026 12:07 PM IST

x
Prayagraj: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में 17 वर्षीय वॉलीबॉल खिलाड़ी प्रत्यूष राय की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव अमिताभ बच्चन स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के छात्रावास के एक कमरे में फर्श पर पड़ा मिला। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।जानकारी के अनुसार, प्रत्यूष राय पिछले चार वर्षों से स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के हॉस्टल में रहकर वॉलीबॉल की ट्रेनिंग ले रहा था। हाल ही में उसका चयन जूनियर एशिया कप की टीम में हुआ था। सोमवार रात वह अन्य खिलाड़ियों के साथ मेस में खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने चला गया था।
मंगलवार सुबह करीब पांच बजे जब कुछ जूनियर खिलाड़ी उसे जगाने पहुंचे, तो वह कमरे में फर्श पर अचेत अवस्था में मिला। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
मृतक प्रत्यूष राय उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले का निवासी था। बेटे की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजन प्रयागराज के लिए रवाना हो गए हैं। बताया जा रहा है कि इन दिनों प्रत्यूष का रूम पार्टनर गांव गया हुआ था, जिस कारण वह कमरे में अकेला रह रहा था।घटना की सूचना मिलते ही कर्नलगंज थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल मौत के कारण स्पष्ट नहीं हो पाए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति साफ हो सकेगी।पुलिस का कहना है कि परिजनों की तहरीर और जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस घटना से खेल जगत और खिलाड़ियों में शोक की लहर है।
TagsPrayagrajहॉस्टलवॉलीबॉल खिलाड़ीसंदिग्धमौतजांचपुलिसPrayagrajhostelvolleyball playersuspicious deathinvestigationpolice जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





