उत्तर प्रदेश

Prayagraj: भगवा झंडे लेकर दरगाह के गेट पर चढ़े कुछ युवक,लगाए नारे

Sarita
7 April 2025 8:42 AM IST
Prayagraj: भगवा झंडे लेकर दरगाह के गेट पर चढ़े कुछ युवक,लगाए नारे
x
Prayagraj प्रयागराज: यूपी के प्रयागराज से एक हैरान कर देने वाला मामल,जिले के गंगा नगर में बहरिया थाना अंतर्गत सिकंदरा स्थित एक दरगाह के गेट पर रविवार को कुछ युवक कथित तौर पर भगवा झंडे लेकर चढ़ गए और नारेबाजी करने लगे. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. प्रयागराज के कई इलाकों में रामनवमी के जुलूस निकाले जाने के बीच यह घटना हुई. अधिकारियों ने बताया कि पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और उन युवकों को गाजी मियां की दरगाह से हटाया. पुलिस उपायुक्त (गंगा नगर) कुलदीप सिंह गुनावत ने बताया कि इस दरगाह में पांच मजारें हैं और यहां हिंदू और मुस्लिम श्रद्धालु चादर चढ़ाने आते हैं|
उन्होंने बताया कि रविवार को कुछ युवकों ने दरगाह पर धार्मिक झंडे लहराते हुए नारेबाजी की और इन युवकों को मौके पर तैनात पुलिस ने तुरंत रोका और वहां से हटाया. उनके मुताबिक मामले की जांच कर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है. गुनावत ने बताया कि मौके पर शांति व्यवस्था कायम है और इस मामले में लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जा रही है. उन्होंने कहा कि शांति व्यवस्था भंग करने वाले युवकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
बता दें कि रविवार को देशभर में रामनवमी का त्योहार मनाया गया और इसे लेकर लोगों में उत्साह भी देखा गया। देश के कई हिस्सों में रामनवमी के मौके पर जुलूस भी निकाले गए और जुलूस में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। ऐसे में प्रयागराज में हुई यह घटना बेहद गंभीर है और पुलिस और प्रशासन इस मामले पर नजर बनाए हुए हैं। देखना यह है कि इस घटना को लेकर क्या कार्रवाई होती है। लोगों का कहना है कि इस तरह से धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।
Next Story