उत्तर प्रदेश

Prayagraj: 1.40 करोड़ रुपये की स्मैक सहित तस्कर गिरफ्तार

Sarita
11 Jun 2025 6:38 AM IST
Prayagraj: 1.40 करोड़ रुपये की स्मैक सहित  तस्कर गिरफ्तार
x
Prayagraj प्रयागराज: प्रयागराज में एयरपोर्ट थाना पुलिस और एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) की संयुक्त टीम ने स्मैक की तस्करी करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 700 ग्राम स्मैक बरामद की, जिसकी अनुमानित कीमत 1.40 करोड़ रुपये है। पुलिस उपायुक्त ((DCP-City-सिटी) अभिषेक भारती ने पत्रकारों को बताया कि सोमवार को मुखबिर की सूचना पर भगवतपुर अस्पताल के पास से बाराबंकी निवासी सैयद मोहम्मद सिराज रब्बानी को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि मोहम्मद सिराज रब्बानी के कब्जे से 700 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 1 करोड़ 40 लाख रुपये है।
डीसीपी ने बताया कि उसके खिलाफ एयरपोर्ट थाने में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह प्रयागराज में बेचने के लिए बाराबंकी जिले से स्मैक लेकर आया था। वह अपने शौक पूरे करने के लिए स्मैक की तस्करी करता है और इसे बेचकर मिलने वाले पैसों से अपना गुजारा करता है।
Next Story