उत्तर प्रदेश

Prayagraj: मजदूर पर गिरी आसमानी आफत, एक की मौत, दो घायल

Admindelhi1
22 Jun 2025 1:41 PM IST
Prayagraj: मजदूर पर गिरी आसमानी आफत, एक की मौत, दो घायल
x

प्रयागराज: नैनी कोतवाली क्षेत्र में शनिवार को हुई बारिश के बीच आकाशीय बिजली ​गिरने से एक मजदूर की मौत हो गई और दो लोग घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस उपायुक्त यमुनानगर विवेक चंद्र यादव ने बताया कि नैनी के श्याम लाल का पूरा मोहल्ले के रहने वाले सुरेश कुमार (35) पुत्र मौजी तथा पड़ोसी दिनेश व सुनील गांव के पास स्थित एक ईंट भट्ठे में मजदूरी करते हैं। गांव वालों कहना है कि बारिश से बचने के लिए तीनों गांव के पास स्थित एक पेड़ के पास खड़े हो गए।

इस दौरान अचानक आकाशीय बिजली गिरने से तीनों चपेट में आ गए। हादसे की जानकारी होते ही परिवार के लोग तीनों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल ले जा रहे थे कि रास्ते में सुरेश कुमार की मौत हो गई। दिनेश व सुनील का उपचार अस्पताल में जारी है।

Next Story