- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Prayagraj : सेंट्रल...
उत्तर प्रदेश
Prayagraj : सेंट्रल जेल नैनी में निरुद्व कैदी की इलाज के दौरान मौत
Sarita
23 Feb 2026 8:28 AM IST

x
Prayagraj प्रयागराज: फतेहपुर जिले के खागा में तीन साल पहले हुई हत्या के मामले में जेल में बंद कैदी एजाज अहमद (64) पुत्र पीर मोहम्मद की SRN अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। दो दिन पहले पैरालिसिस की शिकायत के बाद उन्हें SRN में भर्ती कराया गया था। नैनी पुलिस ने जांच रिपोर्ट तैयार कर पोस्टमार्टम कराया और शव परिजनों को सौंप दिया।
फतेहपुर जिले के खागा थाना क्षेत्र के पौली निवासी एजाज अहमद (64) पुत्र पीर मोहम्मद तीन साल पहले पड़ोस के एक युवक की हत्या के मामले में फतेहपुर जिला जेल में बंद थे। करीब एक साल पहले उन्हें फतेहपुर जिला जेल से नैनी सेंट्रल जेल में ट्रांसफर किया गया था। मृतक कैदी के बेटे शाहनवाज अहमद ने बताया कि उनके पिता को दो दिन पहले पैरालिसिस की शिकायत के बाद SRN अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां रविवार सुबह उनकी मौत हो गई। कैदी की मौत के बाद नैनी पुलिस ने जांच रिपोर्ट तैयार कर पोस्टमार्टम कराया और शव परिजनों को सौंप दिया।
TagsPrayagrajसेंट्रल जेलकैदीमौत PrayagrajCentral Jailinmatedeath जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





