- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Prayagraj: मौनी...
उत्तर प्रदेश
Prayagraj: मौनी अमावस्या पर किन्नर अखाड़े ने संगम में लगाई पावन डुबकी
Sarita
19 Jan 2026 9:26 AM IST

x
Prayagraj प्रयागराज : उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में लगे माघ मेले में कल मौनी अमावस्या के मौके पर किन्नर अखाड़े ने जबरदस्त एंट्री की । महाकुंभ के बाद यह पहला मौका है जब अखाड़े की आचार्य महामंडलेश्वर डॉ. लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी की अगुवाई में सैकड़ों की संख्या में किन्नर संत गंगा स्नान करने के लिए संगम पहुंचे। किन्नर संत हाथों में त्रिशूल व डमरू व शरीर पर भगवा वस्त्र धारण कर जय श्री राम का उद्घोष करते हुए किन्नर संतों ने स्नान किया। गोरखपुर की महामंडलेश्वर कनकेश्वरी नंद गिरि ने शंखनाद किया।
इस मौके पर किन्नर अखाड़ा के संरक्षक दुर्गादास महराज, यूपी की अध्यक्ष महामंडलेश्वर स्वामी कल्याणी नंद गिरी अध्यक्ष, सचिव, झारखंड की प्रदेश अध्यक्ष महामंडलेश्वर राजेश्वरी नंद गिरि, अमरजीत, पंजाब की अध्यक्ष महामंडलेश्वर स्वामी वामदेव, उडीसा की अध्यक्ष महामंडलेश्वर स्वामी मीरा नंद गिरि, महामंडलेश्वर स्वामी देवांशी नंद गिरि सचिव, गुजरात की अध्यक्ष महामंडलेश्वर स्वामी गिरनारी नंद गिरि अध्यक्ष, सहित किन्नर अखाडा के बडी संख्या मे संत, शिष्य शामिल रहे। लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी महराज ने कहा कि माघ मास में तीर्थराज प्रयागराज में गंगा स्नान करने से अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है। उन्होंने माघ मेला क्षेत्र में श्रद्धालुओं और स्नानार्थियों की बढती हुई भीड को देखकर कहा कि भीषण ठंड है। कोहरा है और तेज हवा चल रही है लेकिन उसके बाद भी देश, विदेश के करोड़ों श्रद्धालु और स्नानार्थी अक्षय पुण्य के लिए गंगा और संगम स्नान कर रहे हैं। इससे सनातन धर्म समृद्ध और विकसित हो रहा है, इसमें हमारी युवा पीढ़ी का विशेष योगदान है।
TagsPrayagrajमौनी अमावस्याकिन्नरसंगमडुबकीPrayagrajMauni AmavasyaKinnarSangamdip जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





