उत्तर प्रदेश

Prayagraj: डंपर की चपेट में आने से बाइक सवार मां-बेटे की मौत

Sarita
27 Jun 2025 8:09 AM IST
Prayagraj: डंपर की चपेट में आने से बाइक सवार मां-बेटे की मौत
x
Prayagraj प्रयागराज: उत्तर प्रदेश में प्रयागराज के नैनी क्षेत्र में कोढ़ा चौराहे के पास गुरुवार को डंपर की चपेट में आने से बाइक सवार बुजुर्ग महिला और उसके बेटे की मौत हो गई। पुलिस सूत्रों ने बताया कि क्षेत्र के पीडीए कॉलोनी निवासी कृष्ण बिहारी (52) और उनकी मां उषा देवी (75) किराए के कमरे में रहते थे। उषा देवी को त्वचा संबंधी समस्या थी, जिसका इलाज पीजीआई लखनऊ में चल रहा था।
कृष्ण बिहारी सुबह घर से बाइक पर प्रयागराज रेलवे स्टेशन अपनी मां को पीजीआई दिखाने जा रहे थे, जहां से उनकी मां और भाई को लखनऊ के लिए ट्रेन पकड़नी थी। इसी दौरान डंपर की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई। कृष्ण बिहारी प्रयागराज के एक प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक थे। वह मूल रूप से मध्य प्रदेश के रीवा के रहने वाले थे। उन्होंने बताया कि चालक डंपर लेकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Next Story