उत्तर प्रदेश

Prayagraj: संगम पर आठ बजे तक एक करोड़ से ज्यादा ने किया स्नान

Sarita
23 Jan 2026 10:05 AM IST
Prayagraj: संगम पर  आठ बजे तक एक करोड़ से ज्यादा ने किया स्नान
x
Prayagraj प्रयागराज: माघ मेला 2026 में वसंत पंचमी के पावन स्नान पर्व पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है। आज सुबह 8 बजे तक लगभग 1 करोड़ 4 लाख भक्तों ने त्रिवेणी संगम में आस्था की डुबकी लगाई है। यह संख्या दिन चढ़ने के साथ और बढ़ने की उम्मीद है, क्योंकि ब्रह्म मुहूर्त से ही लाखों श्रद्धालु ठंड और कोहरे को मात देते हुए संगम तट पर पहुंचे।
उत्तर प्रदेश के अयोध्या में वसंत पंचमी के मौके पर श्रद्धालुओं ने सरयू घाट पर पवित्र स्नान किया और पूजा-अर्चना की।मेले में पुलिस, पीएसी, आर ए एफ, बीडीएस, यूपी एटीएस के कमांडो के साथ ही खुफिया एजेंसियां तैनात हैं। माघ मेला क्षेत्र में चप्पे चप्पे पर नजर रखी जा रही है। सीसीटीवी और ड्रोन कैमरे से निगरानी की जा रही है।
मेला प्रशासन ने भी चौथे स्नान पर्व वसंत पंचमी को लेकर व्यापक इंतजाम किए हैं। मेला क्षेत्र में साढ़े तीन किलोमीटर लंबे स्नान घाट तैयार किए गए हैं। आज वसंत पंचमी के मौके पर एक से दो करोड़ श्रद्धालुओं के आस्था की डुबकी लगाने का अनुमान है।
Next Story