- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Prayagraj :मकान में...
उत्तर प्रदेश
Prayagraj :मकान में अनैतिक गतिविधियों के गिरोह का पर्दाफाश, युवक युवतियां गिरफ्तार
Sarita
29 Jan 2026 10:53 AM IST

x
Prayagraj प्रयागराज : उत्तर प्रदेश के प्रयागराज पुलिस के हाथ एक और बढ़ी सफलता लगी है। पुलिस ने एक किराए के मकान में अनैतिक गतिविधियों के गिरोह का पर्दाफाश किया है और चार युवतियां और चार युवकों को गिरफ्तार किया है। दरअसल, पुलिस को सूचना मिली कि कीडगंज थाना क्षेत्र में गोरा कब्रिस्तान के पास एक गली में स्थित मकान में गलत काम हो रहा है। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने चुपचाप जांच शुरू की।
इसके बाद एसीपी कीडगंज राजीव यादव के निर्देश पर थाना प्रभारी वीरेंद्र सिंह की टीम ने मौके पर छापेमारी की। जब पुलिस मकान में पहुंची तो अंदर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। छापेमारी के दौरान पुलिस को मकान से चार युवक और चार युवतियां मिलीं। सभी को पूछताछ के लिए थाने लाया गया है।
पुलिस के अनुसार, यह मकान किराए पर लिया गया था और यहां अनैतिक गतिविधियां चलने की शिकायतें मिल रही थीं। स्थानीय लोगों को काफी समय से शक था और इसी वजह से पुलिस को कई शिकायतें मिली थीं। मुखबिर की सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई। पुलिस ने बताया कि पकड़े गए युवक और युवतियां प्रयागराज के ही रहने वाले हैं। अब यह जांच की जा रही है कि वे कब से इस मकान में आ रहे थे, मकान किसके नाम पर किराए पर लिया गया था और क्या इसके पीछे कोई बड़ा गिरोह काम कर रहा है।
TagsPrayagrajअनैतिक गतिविधियोंपर्दाफाशयुवकयुवतियांगिरफ्तार Prayagrajimmoral activitiesbustyoung menyoung womenarrested जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





