- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Prayagraj:...
उत्तर प्रदेश
Prayagraj: महाशिवरात्रि पर आखिरी महास्नान संगम पर आस्था का सैलाब
Sarita
26 Feb 2025 8:32 AM IST

x
Prayagraj प्रयागराज: महाकुंभ में महाशिवरात्रि के आखिरी स्नान पर्व पर स्नानार्थियों की भारी भीड़ उमड़ रही है. सुबह 6:00 बजे तक 40 लाख से ज्यादा लोग स्नान कर चुके हैं. अब तक 65 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालु डुबकी लगा चुके हैं. प्रयागराज के त्रिवेणी संगम पर महाकुंभ के आखिरी स्नान में शामिल श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा की जा रही है. महाकुंभ मेले का आज समापन हो जाएगा. मुख्यमंत्री योगी गोरखनाथ मंदिर स्थित कंट्रोल रूम से महाकुंभ की व्यवस्थाओं पर लगातार नजर रख रहे हैं। 45 दिवसीय महाकुंभ मेले के समापन की औपचारिक घोषणा गुरुवार को की जाएगी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों अधिकारियों, कर्मचारियों और संस्थाओं को सम्मानित करने की भी तैयारी है।
समारोह में मेले के दौरान बनने वाले चार विश्व रिकार्ड के प्रमाण पत्र भी दिए जाने की उम्मीद है। गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड के प्रतिनिधि प्रमाण पत्र देंगे। महाकुंभ मेले की शुरुआत 13 जनवरी को पौष पूर्णिमा स्नान पर्व के साथ हुई थी। आखिरी स्नान पर्व बुधवार को महाशिवरात्रि पर है। मेला अधिकारी विजय किरन आनंद का कहना है, मेले के समापन की औपचारिक घोषणा 27 फरवरी को की जाएगी। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के आने की उम्मीद है, हालांकि मंगलवार देर शाम तक सीएम के आने का कार्यक्रम नहीं आया था।
TagsPrayagrajमहाशिवरात्रिआखिरीमहास्नानसंगमआस्थासैलाबMahashivratrilastgreat bathconfluencefaithfloodजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





