- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Prayagraj:पथरा गईं...

x
Prayagraj प्रयागराज: प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में मौनी अमावस्या पर संगम में डुबकी लगाने आए 30 श्रद्धालुओं की अव्यवस्था के कारण हुए दो हादसों में मौत हो गई। मंगलवार रात करीब डेढ़ बजे सेक्टर 18 के अखाड़ा मार्ग और मुक्ति मार्ग के पास हुए इन दर्दनाक हादसों में 60 श्रद्धालु घायल हैं। जिनमें से 36 का एसआरएन अस्पताल में इलाज चल रहा है। कुछ घायलों को उनके परिजन घर ले गए। अब स्थिति सामान्य है। मीडिया सेंटर में प्रेस वार्ता के दौरान डीआईजी वैभव कृष्ण और मेलाधिकारी विजय किरण आनंद ने संयुक्त रूप से बताया कि महाकुंभ स्नान पर्व पर भीड़ के बढ़ते दबाव के कारण बैरिकेडिंग टूट गई। इसके बाद लोग तेजी से आगे बढ़ने लगे, इस दौरान ब्रह्म मुहूर्त में स्नान के लिए इंतजार कर रहे श्रद्धालुओं के ऊपर से भीड़ गुजर गई।
जिसमें 90 श्रद्धालु कुचले गए। मौनी अमावस्या पर संगम तट पर हुए हादसे के बाद बेबस, लाचार और बदहवास परिजन अपनों की तलाश में भटक रहे थे। अस्पताल दर अस्पताल, पूछताछ केंद्रों पर एक ही गुहार थी- हमें अपनों के बारे में बताओ। कोई फोटो दिखाता, कोई हाथ जोड़ता, आंखों से आंसू बह रहे थे। बस एक उम्मीद थी कि शायद कोई बता दे कि तुम्हारे अपनों का हालचाल ठीक है। झारखंड के धनबाद की रहने वाली अंजली देवी ने बताया कि मैं अपनी बेटी के साथ थी।
हम दोनों फंस गए। मेरे हाथ-पैर में चोट लग गई, लेकिन मेरी बेटी जमीन पर गिर गई। मैं उसे बचाने के लिए काफी चिल्लाई, लेकिन किसी ने नहीं सुना। छतरपुर, मध्य प्रदेश से आए जय प्रकाश सोनी ने संगम पर हुए हादसे में अपनी मां शीला सोनी (65) को खो दिया। परिवार के छह सदस्य स्नान करने आए थे, जिनमें शीला के पति बाबूराम सोनी भी शामिल थे। पोस्टमार्टम हाउस से शव लेने आए जय प्रकाश ने बताया कि हादसे से पहले परिवार के सभी सदस्य एक तरफ बैठे थे। अचानक भीड़ का एक सैलाब आया और मां को रौंदते हुए चली गई।
जौनपुर के कठारे बिठुआ निवासी अंकित कुमार यादव ने बताया कि वह अपनी दादी कलावती देवी-60 और पड़ोसन श्यामा देवी-55 समेत छह महिलाओं के साथ संगम स्नान करने आए थे। मंगलवार देर रात घाट पर बैरिकेडिंग टूटने के बाद मची अफरातफरी के बाद से दोनों लापता हैं। केंद्रीय अस्पताल से लेकर खोया-पाया केंद्र तक उनकी तलाश की गई, लेकिन दोनों का कहीं पता नहीं चला।
TagsPrayagrajपथराआंखेंअपनोंतलाश Prayagrajstoneeyesloved onessearchजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





