उत्तर प्रदेश

Prayagraj: ट्रैक पर पत्थर रखकर तेजस एक्सप्रेस को पलटाने की साजिश

Sarita
31 May 2025 7:42 AM IST
Prayagraj: ट्रैक पर पत्थर रखकर तेजस एक्सप्रेस को पलटाने की साजिश
x
Prayagraj प्रयागराज: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के भीरपुर और मेजा रेलवे स्टेशनों के बीच देर रात एक बड़ा रेल हादसा होते-होते टल गया। अराजक तत्वों ने तेजस राजधानी एक्सप्रेस को पलटने की साजिश रची थी। ट्रेन की पटरी पर जानबूझकर बड़े-बड़े कंकड़ और बोल्डर रखे गए थे, जिससे ट्रेन के पटरी से उतरने का खतरा पैदा हो गया था। हाई-स्पीड ट्रेन के लोको पायलट ने समय रहते ट्रैक पर अवरोध को देख लिया और तुरंत इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोक दिया। इस सूझबूझ के चलते बड़ा हादसा टल गया और सैकड़ों यात्रियों की जान बच गई। घटना के बाद ट्रेन करीब 10 मिनट तक रुकी रही। सुरक्षा जांच और ट्रैक क्लीयरेंस के बाद इसे सुरक्षित रवाना कर दिया गया। गनीमत रही कि कोई यात्री हताहत नहीं हुआ और रेलवे को कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ।
मौके पर पहुंचे अधिकारी, केस दर्ज घटना की सूचना मिलते ही रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए। छिवकी स्टेशन से आरपीएफ की टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। ट्रैक की जांच करने के बाद अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। इस घटना ने रेलवे सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। यात्रियों की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता जताई जा रही है। रेलवे ने आश्वासन दिया है कि दोषियों को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Next Story