- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Prayagraj: महाकुंभ के...

x
Prayagraj प्रयागराज: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ के छठे दिन भी श्रद्धालुओं का त्रिवेणी संगम में डुबकी लगाने का सिलसिला जारी है. प्रयागराज में आस्था की डुबकी लगाने आ रहे श्रद्धालुओं की भीड़ लगातार बढ़ती जा रही है. महाकुंभ के पहले पांच दिनों में अब तक 7 करोड़ 29 लाख से ज्यादा लोग पवित्र त्रिवेणी संगम में डुबकी लगा चुके हैं. आज भी करीब 30 लाख लोगों के संगम में स्नान करने का अनुमान है|
महाकुंभ का यह आयोजन 13 जनवरी से शुरू हुआ था और हर दिन श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है. आपको बता दें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज प्रयागराज पहुंचने वाले हैं, जहां वो आगामी मौनी अमावस्या स्नान की तैयारियों का जायजा लेंगे. माना जा रहा है कि मौनी अमावस्या के खास मौके पर 6 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालु प्रयागराज पहुंच सकते हैं. इसके लिए प्रशासन ने अभी से तैयारियां शुरू कर दी हैं, ताकि श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा का ख्याल रखा जा सके. मौनी अमावस्या पर आयोजित होने वाला अमृत स्नान महाकुंभ का सबसे प्रमुख आकर्षण होगा. महाकुंभ में कई भक्त आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं|
आपको बता दें कि महाकुंभ में अलग-अलग इलाकों से आए भक्त आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। आईआईटी बॉम्बे के बाबा अभय सिंह से लेकर हर्षा रिछारिया तक के बारे में जानने में लोगों की काफी दिलचस्पी रही। वहीं, पुणे की मॉडल वर्षा सनवाल भी अब सुर्खियों में हैं। वर्षा ने अपना मॉडलिंग करियर छोड़कर महाकुंभ में एक महीने के कल्पवास के लिए साधना करने का फैसला किया है। वह संगम की रेती पर बैठकर ध्यान और साधना करती हैं और उनका मानना है कि संस्कृत के ज्ञान को बढ़ावा देने के लिए लोगों का सनातन धर्म के प्रति जागरूक होना जरूरी है।
TagsPrayagrajमहाकुंभछठेदिनत्रिवेणीस्नानPrayagMaha KumbhsixthdayTrivenibathingजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





