- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Prayagraj: सेल्फी ले...
उत्तर प्रदेश
Prayagraj: सेल्फी ले रही किशोरी यमुना में गिरी,पीएसी जवानों ने सुरक्षित बाहर निकाल
Sarita
3 Jan 2026 10:06 AM IST

x
Prayagraj प्रयागराज : यूपी के प्रयागराज में 3 जनवरी से माघ मेले का आगाज हो गया। एक दिन पहले शुक्रवार शाम को माघ मेला क्षेत्र में पीएसी जवानों ने अपनी जान की परवाह ना करते हुए एक किशोरी को डूबने से बचा लिया। बताया जा रहा है कि किशोरी सेल्फी ले रही थी, तभी अचानक उसका पैर फिसला और वह यमुना नदी में गिर गई। देखते ही देखते किशोरी डूबने लगी थी। आसपास के लोगों ने हल्ला मचाया तो पीएसी जवान दौड़कर आए। ड्यूटी के दौरान गश्त करते समय शाम लगभग 5:20 बजे अरेल सेल्फी प्वाइंट के बाएं किनारे पर एक किशोरी नाव के समीप खड़े होकर सेल्फी ले रही थी।
इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह यमुना नदी में गिर गई।किशोरी यमुना में डूबने लगी थी। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए ड्यूटी पर तैनात पीएसी जवानों ने तत्काल यमुना नदी में छलांग लगा दी और किशोरी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इस साहसिक कार्य के लिए मौके पर उपस्थित लोगों ने पीएसी जवानों की प्रशंसा की। लोगों ने ताली बजाकर पीएसी जवानों का उत्साहवर्धन किया।
TagsPrayagrajसेल्फीकिशोरीयमुना PrayagrajselfieteenagerYamuna जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





