उत्तर प्रदेश

Prayagraj:माघ मेले में दूसरे दिन फिर लगी भीषण आग,हड़कंप

Sarita
15 Jan 2026 6:56 AM IST
Prayagraj:माघ मेले में दूसरे दिन फिर लगी भीषण आग,हड़कंप
x
Prayagraj प्रयागराज: माघ मेले में बुधवार शाम को फिर आग लगने से हड़कंप मच गया। यह आग संगम लोअर स्थित ब्रह्माश्रम के शिविर में लगी है। आग लगने के कारण अफरातफरी का माहौल है। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की 8 गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। अग्निकांड में 2 टेंट जलकर राख हो गए। हालांकि किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।
Next Story