- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Prayagraj : मौनी...
उत्तर प्रदेश
Prayagraj : मौनी अमावस्या पर त्रिवेणी में 4 करोड़ श्रद्धालुओं ने लगाई पवित्र डुबकी
Sarita
19 Jan 2026 11:44 AM IST

x
Prayagrajप्रयागराज : उत्तर प्रदेश के प्रयागराज के माघ मेले में मौनी अमावस्या के अवसर पर रविवार शाम पांच बजे तक चार करोड़ से ज्यादा श्रद्धालु त्रिवेणी में पावन डुबकी लगा चुके थे। कल सुबह चार बजे से ही मौनी अमावस्या का स्नान शुरू हो गया था। जैसे जैसे सूरज निकला उसी रफ़्तार से श्रद्धांलुओं की भीड़ भी बढ़ने लगी भीड़ क़ा आलम ये था कि 11 बजे सुबह तक ही एक करोड़ लोगो ने स्नान कर लिया था। श्रद्धालुओं की भीड़ क़ो देखते हुए पुलिस ने भी अपनी योजना मे बदलाव करते हुए दूसरे रास्ते से स्नान घाट तक पहुंचाया।
मौसम ने भी श्रद्धालुओं का साथ दिया और खिली खिली धूप मे लोग स्नान करते रहें। प्रशासन की तरफ से बताया गया कि कल शाम पांच बजे तक चार करोड़ से ज्यादा लोगों ने आस्था की डुबकी लगाई। स्नान करने वाले लोगो पर हेलीकाप्टर से पुष्प वर्षा भी की गई। मौनी अमावस्या का स्नान सबसे बड़ा स्नान पर्व होता हैं। मेला प्राधिकरण का अनुमान था कि आज के दिन तीन से साढ़े तीन करोड़ लोग स्नान करेंगे, लेकिन दो बजे तक ही तीन करोड़ लोगो नें स्नान कर लिया था। लिहाज़ा ये आकड़ा और बढ़ेगा, श्रद्धालुओं की भीड़ क़ो देखते हुए पुलिस आयुक्त जोगेंद्र कुमार कल देर रात 12 बजे से ही घाट पर डटे रहें और खुद ही पूरी व्यवस्था की निगरानी करते रहे।
श्रद्धालुओं की भीड़ एक जगह एकत्र न हो, शहर के अंदर भी पुलिस ने खास इंतज़ाम किये हैं। जानसेन गंज चौराहे से रेलवे स्टेशन जाने वाली रोड क़ो बंद कर दिया गया था। बिजली घर से सिविल लाइन्स जाने वाले रास्ते पर भी बैरिकेटिंग की गई हैं। इसके अलावा सिविल लाइन्स रेलवे स्टेशन साइड पर पैदल ही श्रद्धालुओं क़ो जाने दिया जा रहा हैं। पुलिस आयुक्त जोगेंद्र कुमार और उनकी टीम ने जिस तरह से ट्रैफ़िक प्लान तैयार किया हैं उससे काफी अच्छा असर पड़ा है। श्रद्धालु स्नान कर रहें हैं और शहर मे जाम भी नही लगा।
TagsPrayagrajमौनी अमावस्यात्रिवेणी4 करोड़श्रद्धालुओंडुबकीPrayagrajMauni AmavasyaTriveni Sangam40 milliondevoteesholy dip जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





