उत्तर प्रदेश

Pratapgarh: नहर में गिरा कांवरियों का वाहन, बुजुर्ग की मौत, 19 श्रद्धालु जख्मी

Harrison
31 July 2025 8:08 PM IST
Pratapgarh: नहर में गिरा कांवरियों का वाहन, बुजुर्ग की मौत, 19 श्रद्धालु जख्मी
x
Pratapgarh प्रतापगढ़ : प्रतापगढ़ के नवाबगंज में कांवरियों से भरा पिकअप वाहन नहर में पलट गई। वाहन की चपेट में आकर साइकिल सवार रायबरेली के एक वृद्ध की मौत हो गई वहीं 19 कांवरिए घायल हो गए। ये कांवरिए बिहार के भोजपुर जिले से गंगाजल लेकर अयोध्या जा रहे थे। घायलों को सीएचसी कालाकांकर में भर्ती कराया गया जिनमें से दो को गंभीर हालत में रायबरेली रेफर किया गया।
नवाबगंज के ब्रह्मोली चौराहे पर गुरुवार को कांवरियों से भरा पिकअप वाहन साइकिल सवार को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर नहर में पलट गया। इससे साइकिल सवार वृद्ध की मौत हो गई, जबकि पिकअप सवार 19 कांवरिए घायल हो गए। पुलिस ने सभी को सीएचसी कालाकांकर भेजवाया, जहां से दो को रेफर कर दिया गया।
पिकअप पर सवार सभी श्रद्धालु बिहार के भोजपुर जनपद के बेन बलिया बरजा गांव से 27 जुलाई को गंगाजल लेकर गुप्ता धाम रवाना हुए थे। इसके बाद ताराचंडी, मुंडेश्वरी, तुतला भवानी, विंध्याचल मंदिर, चित्रकूट, मैहर होते हुए अयोध्या जा रहे थे।
Next Story