- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- प्रहलाद नगरी जन कल्याण...
उत्तर प्रदेश
प्रहलाद नगरी जन कल्याण समिति अध्यक्ष शिवम द्विवेदी ने भी की अनिरुद्धाचार्य के बयान की कड़ी निंदा
Gulabi Jagat
26 July 2025 10:55 PM IST
x
मथुरा। कथावाचक अनिरुद्धाचार्य लड़कियों की शादी की उम्र को लेकर दिए गए बयान को लेकर घिर गए हैं। उनके बयान पर विवाद गहरा गया है। अब उन्होंने बयान को लेकर माफी मांगी है। उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले स्थित वृंदावन के गौरी गोपाल आश्रम में कथावाचक स्वामी अनिरुद्धाचार्य की ओर से एक धार्मिक आयोजन में दिए बयान पर विवाद गहराया हुआ है। अनिरुद्धाचार्य ने कथित तौर पर कहा है कि 25 वर्ष की अविवाहित लड़कियों का चरित्र ठीक नहीं होता। लड़कियों की शादी 14 वर्ष की उम्र में ही कर देनी चाहिए। इससे वे परिवार में अच्छे से घुल मिल जाएंगी। उनके बयान को लेकर महिलाओं में भारी आक्रोश है। जगह-जगह विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। ऐसे में अब उन्होंने माफी मांगी है।
Tagsशिवम द्विवेदीअनिरुद्धाचार्यविवादित बयानजन कल्याण समितिधार्मिक भावनानिंदासामाजिक सौहार्दबयान विवादजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





