उत्तर प्रदेश

Prahlad Nagari जन कल्याण समिति जिलाध्यक्ष नमिता गोयल ने कार्यकारिणी का किया विस्तार

Gulabi Jagat
12 July 2024 2:48 PM GMT
Prahlad Nagari जन कल्याण समिति जिलाध्यक्ष नमिता गोयल ने कार्यकारिणी का किया विस्तार
x
Hardoi हरदोई। प्रहलाद नगरी जन कल्याण समिति की महिला प्रदेश अध्यक्ष लीला पाठक के निर्देश पर समिति की जिलाध्यक्ष लखनऊ नमिता गोयल द्वारा जनपद लखनऊ की महिला कार्यकारिणी का विस्तार किया गया है। श्रीमती गोयल द्वारा जिला महामंत्री के पद पर किरन पांडेय का मनोयन किया गया। इसके अलावा जिला उपाध्यक्ष पारुल श्रीवास्तव, कार्तिका माथुर, साधना पाण्डेय, मालती मिश्रा, निशा एवं जिलामंत्री के लिये नीलम सिंह, नीलिमा, सरोज पांडेय, रीना साहू, राखी जयसवाल, का मनोयन किया है। तथा सदस्य हेतु सुनीता गुप्ता, सुमन पाण्डेय, नेहा रस्तोगी, का मनोयन किया। मनोनीत सभी पदाधिकारियों ने समिति के लिये निस्वार्थ भाव से कार्य करने का संकल्प लिया। सभी पदाधिकारियों ने प्रदेश नेतृत्व सहित जिलाध्यक्ष श्रीमती नमिता गोयल का आभार जताया।
Next Story