उत्तर प्रदेश

Pradhan के परिजनों व लेखपाल पर ग्रामीणों को गुमराह करके अवैध धनउगाही करने का आरोप

Gulabi Jagat
20 Jan 2025 4:53 PM IST
Pradhan के परिजनों व लेखपाल पर ग्रामीणों को गुमराह करके अवैध धनउगाही करने का आरोप
x
Colonelganj, गोंडा। तहसील क्षेत्र के विकास खंड हलधरमऊ अन्तर्गत ग्राम पंचायत पहाड़ापुर के निवासी सुधीर कुमार ने मुख्यमंत्री के जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने कहा है कि ग्राम पंचायत पहाड़ापुर में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अनिल श्रीवास्तव व लेखपाल सुजीत भारती लोगों को कृषि पट्टा और आवासीय पट्टा देने के नाम पर लोगों को गुमराह करके अवैध धन उगाही कर रहे हैं। वहीं ग्राम प्रधान के देवर संतोष श्रीवास्तव द्वारा लोगों से पट्टे के नाम पर अवैध वसूली की जा रही है। बताया कि इससे पूर्व प्रधान के भाई के ऊपर ग्राम समाज की भूमि को कब्जा करने पर उनके ऊपर लोक संम्पति क्षति निवारण अधिनियम का मुकदमा पंजीकृत हो चुका है। गाँव के युवा समाजसेवी अजय कुमार श्रीवास्तव सहित कई अन्य ग्रामीणों ने भी इस पर आपत्ति जताते हुए बताया कि ग्राम प्रधान के परिवार के लोग आगामी ग्राम पंचायत चुनाव की सुगबुगाहट सुनते ही डायरी लेकर पूरे ग्राम सभा में घूम रहे हैं और कह रहे हैं कि सर्वे हो रहा है। ग्रामीणों को चुनाव जीतने के बाद आवास व अन्य सुविधाएं दिलाने का झांसा दिया जा रहा है। वहीं प्रधान के परिजनों पर यह भी गंभीर आरोप लगा है कि वह ग्रामीणों को धार्मिक स्थान पर ले जाकर कसम खिलवाते हैं।
प्रकरण की गहनता पूर्वक जाँच कराकर कार्रवाई करने की मांग की गई है। इस संबंध में जानकारी करने के लिए खंड विकास अधिकारी हलधरमऊ से संपर्क करने का प्रयास किया गया तो उनका फोन नेटवर्क क्षेत्र से बाहर था।
Next Story