उत्तर प्रदेश

आज अलीगढ़ में सियासी समागम, एक तरफ अखिलेश यादव का दौरा, तो दूसरी ओर प्रियंका गांधी का रोड शो

Renuka Sahu
5 Feb 2022 1:16 AM GMT
आज अलीगढ़ में सियासी समागम, एक तरफ अखिलेश यादव का दौरा, तो दूसरी ओर प्रियंका गांधी का रोड शो
x

फाइल फोटो 

चुनावी काउंटडाउन के बीच सियासी पारा लगातार हाई हो रहा है। इसी कड़ी में शनिवार को शहर में सियासी समागम होने जा रहा है जिसके जरिये हर दल के स्तर से वोटरों का मंथन किया जाएगा।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। चुनावी काउंटडाउन के बीच सियासी पारा लगातार हाई हो रहा है। इसी कड़ी में शनिवार को शहर में सियासी समागम होने जा रहा है जिसके जरिये हर दल के स्तर से वोटरों का मंथन किया जाएगा। आज प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार शहर में एक तरफ सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव तो दूसरी ओर कांग्रेस की उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी का कार्यक्रम तय है। वहीं भाजपा के कई नेताओं के भी आने की चर्चाएं हैं जिनमें केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल के आने पर संशय है।

शहर में रोड शो और सभा करेंगी प्रियंका
कांग्रेस की उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी का बहुप्रतीक्षित दौरा शनिवार को तय है। वे इगलास, शहर व कोल तीन विधानसभा क्षेत्रों में प्रचार के लिए आ रही हैं। उनके आगमन की तैयारियां संगठन में शुरू हो गई हैं। उनकी सुरक्षा टीम यहां पहुंच गई है। साथ में संगठन में सह प्रभारी तौकीर आलम ने भी देर रात डेरा डाल लिया है।
उनके आगमन को लेकर मिली जानकारी के अनुसार प्रियंका गांधी दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक इगलास में रहेंगी। वहां उनकी एक सभा व लोगों से जनसंपर्क प्रस्तावित है। इसके बाद दोपहर 2 बजे शहर क्षेत्र में रोड शो के जरिये जनसंपर्क अभी तक तय है। इस दौरान सभा भी हो सकती है। शहर में से ही रोड शो करते हुए प्रियंका गांधी कोल क्षेत्र में पहुंचेंगी और 4 बजे मैरिस रोड के शहनाई गेस्ट हाउस में सभा को संबोधित करेंगी।
इस संबंध में पार्टी जिलाध्यक्ष संतोष सिंह व मुख्य चुनाव अभिकर्ता नदीम गफूर ने बताया कि अभी तक प्रियंका गांधी का आना तो तय है। मगर अभी किस रूट पर रोड शो होगा, ये तय नहीं हुआ है। संभावित कार्यक्रम के अनुसार शहर क्षेत्र में मालगोदाम से रोड शो शुरू होकर कोल में प्रवेश करेगा और मैरिस रोड से शइनाई लॉज पहुंचेगा। बाकी सुबह तक रूट हो पाएगा।
Next Story