- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- रिज़र्व पुलिस लाइन...
उत्तर प्रदेश
रिज़र्व पुलिस लाइन ग्राउंड में पुलिसकर्मियों को 'एंटी रायट ड्रिल' व दंगा नियंत्रण उपकरणों का अभ्यास
Gulabi Jagat
12 March 2025 3:10 PM IST
x
Gonda: पुलिस महानिरीक्षक देवीपाटन परिक्षेत्र व पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा आगामी त्योहारों के दृष्टिगत रिज़र्व पुलिस लाइन ग्राउंड में पुलिसकर्मियों को बलवाइयों/अराजकतत्वों से निपटने के लिए कराया 'एंटी रायट ड्रिल' व दंगा नियंत्रण उपकरणों का अभ्यास -
आज दिनांक 11.03.2025 को पुलिस महानिरीक्षक देवीपाटन परिक्षेत्र श्री अमित पाठक व पुलिस अधीक्षक गोंडा श्री विनीत जायसवाल द्वारा आगामी त्योहारों होलिका दहन, रंगोत्सव/होली व रमाजान माह के दृष्टिगत रिज़र्व पुलिस लाइन ग्राउंड गोण्डा में पुलिसकर्मियों को बलवाइयों/अराजकतत्वों से निपटने के लिए 'एंटी रायट ड्रिल' व दंगा नियंत्रण उपकरणों के बारे में जानकारी दी गई। तत्पश्चात् समस्त पुलिस कर्मियों को अराजक तत्वों/उपद्रवियों से निपटने के लिए अश्रु गैस, स्टन ग्रेनेड, रबड बुलेट, मिर्ची बम, एण्टीराइट गन आदि चलवाकर बलवा ड्रिल का अभ्यास करवाया गया तथा दंगा नियंत्रण उपकरणों के बारे में जानकारी देते हुए बलवा ड्रिल का डिमॉस्ट्रेशन कराया गया । शस्त्र प्रयोग के समय बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में भी अवगत कराया गया तथा दंगा नियत्रंण हेतु अमल में लाये जाने वाले सभी विधिक प्रावधानों एवं टैक्टिक्स का क्रमवार अभ्यास कराया गया।
Delete Edit

अभ्यास के दौरान महोदय द्वारा विभिन्न शस्त्रों एवं दंगा नियंत्रण उपकरणों के संचालन का परीक्षण किया गया तदोपरान्त फोर्स को ब्रीफ करते हुए बताया कि ड्यूटी के दौरान सदैव मानसिक एवं शारीरिक रूप से तत्पर रहें एवं दंगा निंयत्रण के समस्त उपकरण सक्रिय दशा में सदैव अपने साथ रखे जिससे कि किसी भी आकस्मिक परिस्थिति से निपटा जा सके। भीड़ के आकस्मिक एकत्रित होने अथवा किसी घटना विशेष के होने से उत्पन्न हुए रोष से लोगों के अवैधानिक रूप से एकत्रित होने तथा बलवा करने से उत्पन्न हुई स्थिति को नियन्त्रित करने तथा बलवाईयों को तितर-बितर करने के लिए एन्टी रायट ड्रिल का प्रयोग करे, जिससे कानून व्यवस्था की स्थिति सामान्य बनी रहे। सभी अधिकारी एवं कर्मचारी ड्यूटी के दौरान दंगा निरोधी उपकरणों से लैस होकर रहेगें ताकि यदि कोई असामाजिक तत्व सौहार्द एवं शान्ति व्यवस्था को प्रभावित करने का प्रयास करता है तो पुलिस की तैयारी के मद्देनजर उसका प्रयास विफल हो और स्थिति सामान्य रहे।
अभ्यास के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी श्री मनोज कुमार रावत, अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी श्री राधेसायम राय, समस्त क्षेत्राधिकारी व पुलिस के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहें।
Tagsरिज़र्व पुलिस लाइन ग्राउंडपुलिसकर्मियोंएंटी रायट ड्रिलदंगा नियंत्रण उपकरणोंजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





