उत्तर प्रदेश

रेप मामले में जुटी पुलिस ने आरोपी का जारी किया स्कैच, भाई के सामने से उठा ले गया था पीड़िता

Sarita
15 Aug 2022 11:22 AM IST
Police engaged in rape case released the sketch of the accused
x

फाइल फोटो 

बालिका से रेप के मामले में पुलिस ने रविवार को आरोपी का स्कैच जारी किया है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। बालिका से रेप के मामले में पुलिस ने रविवार को आरोपी का स्कैच जारी किया है। पुलिस आरोपी का स्कैच जारी करके उसकी तलाश को आसान बनाने की कोशिश कर रही है। थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए आसपास के गांवों में दबिश दी गई। हालांकि अभी आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। पुलिस का कहना है कि जल्द उसकी बरामदगी की जाएगी।

नाबालिग पीड़िता के भाई को साथ ले जाकर संदिग्धों की पहचान कराई गई, लेकिन वह आरोपी को नहीं पहचान सका। वहीं, पीड़िता के पिता ने कहा आरोपी बनियान और लोअर पहने था जो घर में या खेतों पर काम करने वाले लोग ही पहनते हैं। दरअसल, शुक्रवार को शाम पांच थाना शाही के एक गांव में 10 वर्षीय बालिका के साथ उस समय रेप किया गया था, जब वह अपने भाई के साथ खेत पर थी।
तहरीर के मुताबिक आरोपी खेत में लड़की और उसके भाई के पास पहुंचा और पीड़िता को उसके भाई के सामने ही उठाकर नाले की तरफ ले गया। पिता और वह जब मौके पर पहुंचा तब तक आरोपी भाग चुका था। पुलिस को इसकी जानकारी दी गई और थाने में शिकायत दर्ज करवाई गई। पुलिस तभी से आरोपी की तलाश में लगी है। पुलिस ने गांव और आसपास के इलाके में उसके बारे में पूछताछ की लेकिन कोई सफलता नहीं मिली है।
वहीं पीड़िता के भाई का कहना है कि वो ठीक से आरोपी को नहीं पहचान पा रहा है। पीड़िता के पिता ने पुलिस को उसकी जानकारी दी और पीड़िता और उसके भाई की मदद से स्कैच जारी किया गया।
Next Story