- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- TMU वॉलीबाल चैंपियनशिप...
उत्तर प्रदेश
TMU वॉलीबाल चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में भिडेंगे जेनेसिस, JP, ग्रेट मिशन और पायनियर के खिलाड़ी
Gulabi Jagat
9 Sept 2025 10:31 PM IST
x
Moradabad, मुरादाबाद : तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी, मुरादाबाद के टिमिट कॉलेज ऑफ़ फिजिकल एजुकेशन की ओर से हो रही इण्टर स्कूल वॉलीबाल चैंपियनशिप के क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में जेनेसिस इंटरनेशनल स्कूल- मुरादाबाद, जेपी पब्लिक स्कूल- चांदपुर, ग्रेट मिशन पब्लिक स्कूल- रामनगर, पायनियर अकादमी- जसपुर ने प्रतिद्वंदी टीमों को हराकर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। चैंपियनशिप के दूसरे दिन 11 मुकाबले हुए। चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबला 10 सितंबर को होगा, जबकि इससे पूर्व सेमीफाइनल मुकाबले होंगे। तीसरे स्थान के लिए सेमीफाइनल में हारी टीमों के बीच टक्कर होगी। चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में जेनेसिस इंटरनेशनल स्कूल, मुरादाबाद बनाम ग्रेट मिशन पब्लिक स्कूल, रामनगर और जेपी पब्लिक स्कूल, चांदपुर बनाम पायनियर अकादमी, जयपुर की टीमें भिड़ेंगी। चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला भी कल- आज होगा।
क्वार्टर फाइनल मैचों में जेनेसिस इंटरनेशनल स्कूल, मुरादाबाद और आरएसडी अकादमी, मुरादाबाद के बीच हुई टक्कर में जेनेसिस की टीम ने 2-0 सेट से मैच अपने नाम कर लिया। इसी तर्ज पर जेपी पब्लिक स्कूल, चांदपुर ने ग्रीन मिडोज स्कूल, मुरादाबाद को 2-0 सेट से एकतरफा मात दी। रामनगर के ग्रेट मिशन पब्लिक स्कूल ने अमरोहा के शान्ति देवी मेमोरियल स्कूल को 2-0 सेट से हराकर जीत अपने नाम कर ली। जसपुर की पायनियर अकादमी ने रामनगर के शाइनिंग स्टार्स स्कूल को 2-0 सेट से मात दी। फिजिकल एजुकेशन के प्राचार्य प्रो. मनु मिश्रा के संग-संग फैकल्टीज़ मुकेश कुमार, तौहीद अख्तर, पवन बिष्ट, कुशाग्र दीक्षित, अगम प्रताप आदि की भी मौजूदगी रही। टूर्नामेंट कराने में सीनियर स्टुडेंट्स- अभिषेक कुमार, आयुष ओझा, विनीत मिश्रा, अमृत उपाध्याय, निर्दाेष यादव और लक्ष्य सिंह ने बतौर रेफरी की भूमिका निभाई।
Delete Edit

TagsTMU वॉलीबाल चैंपियनशिपसेमीफाइनलजेनेसिसJPग्रेट मिशनपायनियरखिलाड़ीजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचारजेनेसिस इंटरनेशनल स्कूलमुरादाबाद
Next Story





