- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Pilibhit: घर में...

x
Pilibhit पीलीभीत: शहर से सटे नौगवां पकरिया गांव में पूर्व पति ने महिला के घर में घुसकर उसकी हत्या कर दी। महिला के मौजूदा पति और देवर पर भी हमला कर घायल कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच कर रही है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना शुक्रवार सुबह की है। सुनगढ़ी थाना क्षेत्र के नौगवां पकरिया निवासी पूजा देवी ने करीब तीन साल पहले मनीराम नाम के व्यक्ति से दूसरी शादी की थी। वह उसके साथ ही रह रही थी।
महिला के उसे छोड़कर जाने के बाद से उसका पहला पति उमाशंकर नाराज था। बताया जाता है कि शुक्रवार सुबह पूर्व पति अपने एक साथी के साथ महिला के घर में घुस आया और चाकू से गोदकर पूजा की हत्या कर दी। शोर सुनकर उसे बचाने आए पति मनीराम और देवर प्रियांशु को भी चाकू से गोदकर घायल कर दिया। घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी जुटाई। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
TagsPilibhitमहिलाहत्याPilibhitwomanmurderजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





