- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Pilibhit: कार ने बाइक...

x
Pilibhit पीलीभीत: पीलीभीत शहर से सटे नए बाईपास पर मंगलवार देर रात बड़ा सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार कार की चपेट में आकर बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस ने तीनों को जिला अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने दो को मृत घोषित कर दिया। जबकि एक की इलाज के दौरान मौत हो गई। मरने वाले तीनों युवक आपस में रिश्तेदार थे। पुलिस ने मृतकों के परिजनों को सूचना दी। हादसा न्यूरिया क्षेत्र में नए बाईपास पर हुआ।
टक्कर के बाद चालक कार लेकर फरार हो गया। सूचना मिलने पर आसपास के गांवों से भीड़ मौके पर जमा हो गई। सूचना मिलते ही न्यूरिया और कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। शिनाख्त के प्रयास शुरू किए गए। हादसे में मृतकों की पहचान अरविंद कुमार (30 वर्ष) पुत्र चेतराम निवासी बिठौरा खुर्द, राजकुमार पुत्र मदनलाल निवासी नवाबगंज और पवन पुत्र गेदन प्रसाद निवासी बरखेड़ा के रूप में हुई।
जानकारी के अनुसार बिठौरा खुर्द गांव निवासी अरविंद कुमार (30 वर्ष) अपने साले बरखेड़ा निवासी पवन और नवाबगंज के भरौर पंडरी गांव निवासी चचेरे भाई राजकुमार के साथ बाइक से जा रहे थे। तीनों ने हेलमेट नहीं लगा रखा था। बताया जा रहा है कि दोनों वाहन काफी तेज गति से चल रहे थे। न्यूरिया थाना प्रभारी सुभाष चंद्र ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। उधर, तीनों युवकों की मौत से उनके परिवारों में कोहराम मचा हुआ है।
TagsPilibhitकारबाइकरौंदातीनमौतPilibhitcarbikeran overthreediedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





