उत्तर प्रदेश

Pilibhit: 66 साल पुराने विवाद का समाधान, जमीन का मिला मालिकाना हक

Admindelhi1
1 July 2026 2:12 PM IST
Pilibhit: 66 साल पुराने विवाद का समाधान, जमीन का मिला मालिकाना हक
x
जमीन विवाद का अंत, 66 साल बाद मिला मालिकाना अधिकार

पीलीभीत: पीलीभीत से एक बेहद भावुक मामला सामने आया है। पुनर्वास योजना के लाभार्थी रामचंद्र खंजन को 66 वर्ष के लंबे इंतजार के बाद अपनी जमीन का मालिकाना हक मिला था। एक दिन पहले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने उन्हें भूमि स्वामित्व के दस्तावेज सौंपे थे।

मंगलवार सुबह रामचंद्र खंजन अपनी जमीन देखने पहुंचे। वर्षों के इंतजार के बाद अपने खेत को देखकर वह भावुक हो गए। परिजनों के अनुसार, घर लौटने के कुछ समय बाद उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई।

उन्हें तत्काल उपचार दिलाने का प्रयास किया गया, लेकिन उनकी मृत्यु हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, उनकी तबीयत बिगड़ने के बाद सांसें थम गईं। मृत्यु के कारण की आधिकारिक पुष्टि संबंधित चिकित्सीय प्रक्रिया के बाद ही होगी।

Next Story