उत्तर प्रदेश

फोटो गौरी नरोत्तम में धारा 24 का पत्थर लगाते राजस्व टीम और ग्रामीण

Gulabi Jagat
3 May 2025 12:02 AM IST
फोटो गौरी नरोत्तम में धारा 24 का पत्थर लगाते राजस्व टीम और ग्रामीण
x
राजापाकड़/कुशीनगर : जिले के सभी तहसीलों में दर्ज भूमि की पैमाइश के मुकदमों के निस्तारण की गाइडलाइन तय कर देने के बाद गुरुवार को तमकुही राज तहसील क्षेत्र के विभिन्न गांवों में राजस्व टीम मौके पर पहुंच कर पत्थर लागने का कार्य किया जा रहा है।इसी क्रम में गुरुवार को तमकुही राज रोस्टर के अनुसार ग्राम हरिहरपुर,मोरवन,विशुनपुरा बरिया पट्टी और गौरी नरोत्तम में 24 पत्थर लगाने का कार्य किया गया।
इस संबंध में उप जिलाधिकारी तमकुही राज ऋषभ पुंडीर ने बताया जिलाधिकारी के आदेश के अनुपालन में पैमाइश के लिए 25 अप्रैल तक दर्ज धारा 24 के मुकदमों की सूची के अनुसार गांव वार तिथि भी तय कर दी है। इसमें लिए संबंधित लेखपालों व राजस्व कर्मियों की ड्यूटी भी तय कर दी है। पूरे मई महीने में अभियान चलाकर ऐसे सभी मामलों के निस्तारण का लक्ष्य तय किया है। यदि तय तिथि पर किसी कारण से पैमाइश पूरी नहीं हो सकी तो अगले दिन हर हाल में यह काम पूरा कर लेने के निर्देश दिए गये है।राजस्व टीम का ड्यूटी चार्ट राजस्व न्यायालय परिसर में चस्पा कराया जा रहा है ताकि संबंधित पक्ष उसे देखकर तिथि तय लें और तय तिथि पर गांव में जरूर उपस्थित रहें। तय तिथि पर टीम गांव की जमीन पर पहुंचेगी। जरूरत के अनुसार संबंधित थाने की पुलिस भी उपलब्ध रहेगी ताकि विवाद आदि की दशा में कार्रवाई हो सके। पैमाइश पूरी करने के बाद पत्थर नसब की कार्रवाई होगी और इसकी रिपोर्ट जियो टैगिंग के साथ डीएम कार्यालय को उपलब्ध करायी जाएगी।
Next Story