उत्तर प्रदेश

यूपी के प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम में बढ़ोत्तरी, जानें आज के भाव

Sarita
2 Sept 2022 7:28 AM IST
Petrol and diesel prices increased in major cities of UP, know todays prices
x

फाइल फोटो 

देशभर में आज यानि 2 सितंबर के पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी हो गए हैं।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। देशभर में आज यानि 2 सितंबर के पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी हो गए हैं। कच्चे तेल की अंतरराष्ट्रीय कीमतों के अनुसार भारत में ईंधन की कीमत तय करती है। यूपी के प्रमुख शहरों लखनऊ, प्रयागराज और बरेली में कीमतें बढ़ी हैं। वहीं वाराणसी, आगरा, कानपुर, गोरखपुर और मेरठ जैसे प्रमुख शहरों में तेल के दामों में कमी देखी गई है। आइए जानते हैं यूपी के शहरों में आज पेट्रोल, डीजल के दाम।

तेल कंपनी इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक, लखनऊ में शुक्रवार को पेट्रोल 96.57 रुपये प्रति लीटर और डीजल 89.76 रुपये प्रति लीटर है। वाराणसी में पेट्रोल 97.06 और डीजल 90.25 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है तो आगरा में पेट्रोल 96.10 रुपये प्रति लीटर और डीजल 89.27 रुपये प्रति लीटर है। इसके अलावा, मेरठ में पेट्रोल 96.31 रुपये और डीजल 89.49 रुपये प्रति लीटर है।
कानपुर में शुक्रवार को पेट्रोल 96.27 रुपये और डीजल 89.45 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है। वहीं, गोरखपुर में पेट्रोल 96.74 रुपये प्रति लीटर और डीजल 89.92 रुपये प्रति लीटर है। इनके अलावा बरेली में पेट्रोल 96.56 रुपये प्रति लीटर और डीजल 89.75 रुपये प्रति लीटर है। प्रयागराज में पेट्रोल 97.17 रुपये प्रति लीटर और डीजल 90.36 रुपये प्रति लीटर है। यूपी में LPG गैस 14.2 किलोग्राम के सिलेंडर में 1,090.50 रुपये प्रति सिलेंडर मिल रही है।
ऐसे चेक करें अपने शहर में रेट
आप भी अपने शहर के पेट्रोल-डीजल के दाम रोजाना एसएमएस के जरिए भी चेक कर सकते है। इंडियन ऑयल (IOC) के उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9224992249 नंबर पर व एचपीसीएल (HPCL) के उपभोक्ता HPPRICE <डीलर कोड> लिखकर 9222201122 नंबर पर भेज सकते हैं। बीपीसीएल (BPCL) उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज सकते हैं।
Next Story