उत्तर प्रदेश

बिल में गड़बड़ी से लोग परेशान, महापौर बोले, त्रुटि पर आपत्ति दर्ज करें

Saba Naaz
3 July 2025 6:32 PM IST
बिल में गड़बड़ी से लोग परेशान, महापौर बोले, त्रुटि पर आपत्ति दर्ज करें
x
Meerut मेरठ : 230 रुपये का 12 हजार, 1800 रुपये का 2.70 लाख और तीन हजार का 4.12 लाख रुपये तक का नया गृहकर बताकर नगर निगम ने बिल तैयार कर दिया है।
एक-दो नहीं, 50 हजार से ज्यादा भवन स्वामियों के गृहकर बिल की यह हालत है। नए गृहकर में घपलेबाजी है, इसलिए भवन स्वामी आपत्ति कीजिए और स्वकर प्रपत्र निगम से लीजिए। यह बातें अब नगर निगम अफसरों ने भवन स्वामियों से कहनी शुरू कर दीं हैं।
महापौर हरिकांत अहलूवालिया का कहना कि नए गृहकर बिल को देखकर घबराए नहीं। निगम द्वारा डोर-टू-डोर स्वकर प्रपत्र वितरित कराए जाए और आप खुद ही अपने भवन की जानकारी दें। उसके आधार पर गृहकर की वसूली की जाएगी।
Next Story