उत्तर प्रदेश

भीषण ठंड से लोग हो रहे बीमारी का शिकार, हाड़कंपाने वाली ठंड ने किया परेशान

Admin Delhi 1
3 Jan 2023 9:01 AM GMT
भीषण ठंड से लोग हो रहे बीमारी का शिकार, हाड़कंपाने वाली ठंड ने किया परेशान
x

मोदीपुरम: इस समय हाड़ कं पकंपाने वाली ठंड पड़ रही है। इस ठंड के पड़ने से लोगों की ठिठुरन बनी हुई है। बढ़ती ठंड के कारण लोग बीमारी का भी शिकार हो रहे हैं। लोग ठंड से बचाव के लिए अलाव, रूम हीटर का सहारा ले रहे हैं। हालांकि मौसम विशेषज्ञों का अनुमान है कि अभी शीतलहर का प्रकोप बना रहेगा। कोहरे और पाले का असर बरकरार रहने के कारण दिन के तापमान में भारी गिरावट दर्ज हुई है। दिन का तापतान 14 डिग्री पर पहुंच गया है।

जिससे मौसम में ठंड का प्रकोप बना हुआ है। सोमवार को दिन निकलते ही कोहरे और पाले ने दस्तक दी और ठंड का अहसास बनाए रखा। दिन में धूप देखने को नही मिली। दिन भर सूर्य देवता के दर्शन न होने के कारण लोग ठंड में परेशान ही रहे। जनवरी के महीन में ठंड का प्रकोप लगातार बढ़ेगा। इस बार पिछले वर्ष के मुकाबले इस बार अधिक सर्दी पड़ेगी। यह सर्दी इस बार बच्चों और बुजुर्गों को परेशान करेगी।

इसलिए सर्दी से बचाव के लिए बेहद सावधानी बरतने की जरूरत है। इसलिए लोगों को अपने घरों से बाहर सिर्फ काम के लिए ही निकलना चाहिए अन्यथा अपने घरों में ही रहे। सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिक विवि के मौसम वैज्ञानिक डा. यूपी शाही का कहना है कि अभी शीतलहर का प्रकोप जारी रहेगा। कोहरे और पाले के साथ ठंड का अहसास बढ़ेगा।

ये दर्ज हुआ तापमान: राजकीय मौसम वैधशाला पर सोमवार को अधिकतम तापमान 14.8 डिग्री सेल्स्यिस एवं न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम आर्द्रता 97 एवं न्यूनतम आर्द्रता 80 प्रतिशत दर्ज की गई। सुबह और शाम के समय हवा शांत रही। जबकि दोपहर में छह किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चली।

ये रही प्रदूषण की स्थिति: मेरठ में प्रदूषण की मात्रा फिलहाल कम चल रहीे है। मेरठ में 188, बागपत में 239, गाजियाबाद में 302, मुजफ्फरनगर में 366 रहा। जबकि जयभीमनगर में 196, गंगानगर में 190 और पल्लवपुरम में 178 दर्ज किया गया।

Next Story