उत्तर प्रदेश

अहमदनगर में जलभराव की समस्या से स्थानीय लोगों के साथ राहगीर भी परेशान

Admin Delhi 1
23 Feb 2023 12:35 PM GMT
अहमदनगर में जलभराव की समस्या से स्थानीय लोगों के साथ राहगीर भी परेशान
x

मेरठ: अहमदनगर में कई दिनों से एक जगह निर्माण कार्य एवं नाला चोक होने के कारण सड़क पर दूषित पानी के मुख्य सड़क पर जलभराव की समस्या बनी हुई हैं। जिसमें इस जलभराव की समस्या से जहां एक तरफ स्थानीय लोग एवं दुकानदार परेशान हैं तो वहीं दूसरी तरफ मार्ग से होकर गुजरने वाले राहगीर भी खासे परेशान हैं। बीते दिनों स्थानीय लोगों ने सड़क पर दूषित पानी के जलभराव की समस्या की शिकायत नगर निगम के अधिकारियों से की थी।

जिसमें निगम के अधिकारियों ने टीम भेजकर दूषित पानी के सड़क पर जलभराव की समस्या से निजात दिलवाने का आश्वासन दिया था, लेकिन बुधवार को भी जलभराव की समस्या जस की तस दिखाई दी। महानगर में नगर निगम की लापरवाही के चलते नाली व नालों पर कुछ स्थानीय लोगों के द्वारा अतिक्रमण कर लिया गया है और नालों पर सलेब आदि डालकर नालों को ऊपर से बंद कर दिया गया।

वहीं, कुछ स्थानीय दुकानदार दुकानों के अंदर कम दुकानों के बाहर नाली व नालों के साथ मुख्य सड़कों पर ही सामान रखकर अतिक्रमण कर कारोबार कर रहे हैं। ऐसी जगह जहां पर नालों पर अतिक्रमण हो गया। वहां पर नाली व नालों की साफ-सफाई कराना कठिन हो गया है। जिसके चलते जगह-जगह नाले चोक होने की समस्या देखने को सामने आ रही हैं। वहीं, कुछ जगहों पर निर्माण कार्य एवं कुछ जगहों पर चोक नाली व नालों की साफ सफाई नगर निगम के सफाई कर्मचारियों के द्वारा की ही नहीं जाती।

जिस कारण नाले चोक होने के बाद सड़कों पर दूषित पानी जमा हो जाता है। नगर में कई जगहों पर जलभराव की समस्या एक गंभीर समस्या बनती जा रही है, लेकिन नगर निगम इस समस्या की तरफ कोई ध्यान नहीं दे रहा हैं। अहमदनगर में सड़क पर जलभराव की समस्या कई दिनों से बनी हुई है। जिसमें बुधवार को सड़क दूषित पानी के जलभराव से बिन बरसात के ही जलमग्न हो गई।

जिस कारण स्थानीय लोगों के साथ मार्ग से होकर गुजरने वाले राहगीरों को परेशानी झेलनी पडी। नूरहसन, सलीम, शहजाद, दिलशाद, समीम आदि ने बताया कि कई बार शिकायत के बाद भी नगर निगम के अधिकारी जलभराव की समस्या से निजात नहीं दिलवा पा रहे हैं। इस संबंध में नगर निगम के अपर आयुक्त प्रमोद कुमार से बात की तो उन्होंने बताया कि टीम भेजकर समस्या का समाधान कराया जायेगा।

Next Story