- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- नामामी गंगे योजना के...
उत्तर प्रदेश
नामामी गंगे योजना के तहत चित्रकला व गंगा आरती का हुआ आयोजन
Gulabi Jagat
18 March 2025 9:47 PM IST
x
राजापाकड़/कुशीनगर: नमामि गंगे योजना के तहत एसएमसीजी व वन विभाग द्वारा मंगलवार को कसया स्थित हिरण्यवती नदी के बुद्धा घाट पर जिला परियोजना अधिकारी नमामि गंगे नम्रता भट्ट के नेतृत्व में वन विभाग व समाजसेवियों द्वारा गंगा आरती , गंगा संकल्प शपथ व चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
गंगा आरती के बाद लोगों को संबोधित करते हुए जिला परियोजना अधिकारी ने कहा कि गंगा नदी भारत की सांस्कृतिक धरोहर का प्रतीक है जो राष्ट्र को एक सूत्र में बांधने का काम करती है। मां गंगा के बिना भारतीय सभ्यता अधूरी है। एसएमसीजी द्वारा स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत नदियों की सफाई व स्वच्छता पर बल दिया गया है ताकि नदियों के जल को निर्मल किया जा सके और वातावरण भी साफ सुथरा रहे। इसके पूर्व स्व . फूलमती देवी उच्चतर मध्यमिक विद्यालय कुशीनगर में चित्रकला प्रतियोगिता का भी आयोजन हुआ। इस दौरान वनदरोगा रामाधार प्रसाद, वनरक्षक राजेश चौधरी ,विवेक कुमार, मुकेश यादव ,संतोष कुमार यादव, राम भरोसा आदि मौजूद रहे।
Tagsनामामी गंगे योजनाचित्रकलागंगा आरतीजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





