- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- UP के 14 जिलों में...
उत्तर प्रदेश
UP के 14 जिलों में बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट, नॉर्थ ईस्ट में बाढ़ से तबाही
Tara Tandi
2 Jun 2025 5:37 PM IST

x
Lucknow लखनऊ : मानसून की शुरुआत के साथ ही देश के कई राज्यों में मौसम खुशनुमा हो गया है। रविवार शाम को दिल्ली के विभिन्न हिस्सों में हल्की बारिश और तेज हवाओं ने गर्मी से राहत दिलाई। दूसरी ओर, पूर्वोत्तर राज्यों में भारी बारिश ने लाखों लोगों को प्रभावित किया है। मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों तक बारिश का सिलसिला जारी रहने की भविष्यवाणी की है। राष्ट्रीय राजधानी और आसपास के क्षेत्रों में भी मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। दिल्ली में अगले एक-दो दिनों तक हल्की बारिश और धूल भरी आंधी की संभावना है।
पूर्वोत्तर में मौसम का हाल
पिछले तीन दिनों से पूर्वोत्तर के छह राज्यों में भारी बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। बारिश, बाढ़ और भूस्खलन से अब तक 26 लोगों की जान जा चुकी है। मणिपुर के कई शहर, खासकर इंफाल, में चारों ओर पानी ही पानी दिख रहा है। सिक्किम, असम, त्रिपुरा और अन्य पूर्वोत्तर क्षेत्रों में आज भी भारी बारिश का अलर्ट है। केंद्रीय गृमंत्री ने प्रभावित राज्यों के मुख्यमंत्रियों से बात कर हर संभव सहायता का आश्वासन दिया है।
अगरतला में बारिश के बाद की स्थिति
भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बयान जारी किया है। रविवार को जारी इस बयान में कहा गया है कि अगले 5 से 7 दिनों तक पूर्वोत्तर राज्यों में बारिश का ये दौर जारी रह सकता है।
दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज
मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में अगले एक-दो दिनों में तापमान में ज्यादा वृद्धि नहीं होगी। सोमवार को कुछ इलाकों में बारिश की संभावना है, जिससे तापमान में कमी आ सकती है। उत्तर प्रदेश के 14 जिलों, जिनमें लखनऊ और कानपुर शामिल हैं, के लिए आंधी का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। पश्चिमी विक्षोभ और हवाओं के प्रभाव से राज्य में मौसम बदल रहा है और आज से बारिश शुरू होने की संभावना है।
अन्य राज्यों में मौसम का हाल
बिहार: अगले चार दिनों तक उमस भरी गर्मी के साथ बारिश की संभावना है, जिससे लोगों को परेशानी हो सकती है।
मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़: आज गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है।
राजस्थान: बीती रात तेज आंधी और हल्की बारिश हुई। जयपुर मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, 2 जून से पश्चिमी विक्षोभ फिर सक्रिय हो सकता है, जिसके चलते 2-4 जून को दोपहर में कई इलाकों में बारिश के साथ तेज आंधी और 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तूफान आने की संभावना है।
हरियाणा: नौतपा अभी जारी है, लेकिन मौसम विभाग का कहना है कि इसके बाद प्री-मानसून बारिश हो सकती है, जिससे तापमान में कमी आएगी।
लखनऊ में बनी रहेगी बादलों की आवाजाही
मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले कुछ दिनों तक लखनऊ में इसके आसपास के इलाकों में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। बादल छाए रहेंगे कई जगहों पर हल्की बारिश की संभावना हैं। मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि कुछ इलाकों में आज बारिश की संभावना है।
TagsUP 14 जिलोंबारिश ऑरेंज अलर्टनॉर्थ ईस्ट बाढ़ तबाहीUP 14 districtsrain orange alertNorth East flood devastationजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





