उत्तर प्रदेश

लखनऊ केजीएमयू में बदला ओपीडी रजिस्ट्रेशन का समय, जानें नई टाइमिंग

Renuka Sahu
31 May 2022 3:54 AM GMT
OPD registration timings changed in Lucknow KGMU, know the new timing
x

फाइल फोटो 

कोरोना का प्रकोप कम हो रहा है। लखनऊ के सभी सरकारी अस्पतालों में कोविड प्रतिबंधों में ढील दी जा रही है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। कोरोना का प्रकोप कम हो रहा है। लखनऊ के सभी सरकारी अस्पतालों में कोविड प्रतिबंधों में ढील दी जा रही है। लोहिया व पीजीआई में ऑनलाइन संग ऑफलाइन पंजीकरण व्यवस्था है। पर, ऑफलाइन पंजीकरण पूर्व की भांति शुरू किया है। वहीं केजीएमयू में पंजीकरण को लेकर नया आदेश जारी किया गया। जिसमें पंजीकरण का समय सुबह आठ से 11 बजे तक कर दिया गया है। अभी तक यह समय नौ से 12 बजे तक था।

केजीएमयू में करीब 40 विभागों की ओपीडी का संचालन हो रहा है। इनमें रोजाना करीब पांच हजार मरीज आ रहे हैं। सामान्य दिनों में मरीजों की संख्या आठ से 10 हजार थी। यहां ओपीडी में पंजीकरण की ऑनलाइन व ऑफलाइन पंजीकरण की व्यवस्था है। पर, मरीजों की संख्या सीमित है। अभी सुपर स्पेशियालिटी विभाग में रोजाना 200 और सामान्य विभागों में 300 मरीजों को सलाह दी जा रही है। दंत संकाय में रोजाना 300 मरीज देखने का नियम है। सुपर स्पेशियालिटी विभाग में 80 नए और 120 फॉलोअप के मरीज देखे जा रहे हैं। सामान्य विभागों में 125 नए और 175 फॉलोअप मरीज देखे जा रहे हैं। ऑफलाइन पंजीकरण का समय सुबह आठ से 11 बजे तक ही कर दिया गया है।
फोन से कराएं पंजीकरण
केजीएमयू में फोन पर भी 0522-2258880 पर ओपीडी के लिए पंजीकरण करा सकते हैं।

Next Story