उत्तर प्रदेश

प्रयागराज में निर्माणाधीन भवन की दीवार गिरने से एक की मौत

Apurva Srivastav
23 May 2024 8:25 AM GMT
प्रयागराज में निर्माणाधीन भवन की दीवार गिरने से एक की मौत
x
प्रयागराज। यमुना नगर के कोरांव थानांतर्गत भगेसर गांव में गुरुवार सुबह निर्माणाधीन मकान की दीवार गिरने से दो मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन फानन में उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहा एक मजदूर ने दम तोड़ दिया।
ग्राम भागेसर थाना कोरांव प्रयागराज निवासी अंगनु हरिजन (60) गांव स्थित निर्माणाधीन मकान में गुरुवार को मजदूरी कर रहा था। उसी दौरान मकान की दीवार गिरने से वह दबकर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके साथ काम कर रहा मजदूर राम कुमार नानक(40) भी घायल हो गया।
दोनों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां अंगनु की मौत हो गई। मौत से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। श्रमिक प्रतिनिधि तथा अखिल भारतीय ग्राम प्रधान संगठन के प्रयागराज मंडल मंत्री शहजादे पत्रकार ने गहरा दुख व्यक्त किया है साथ ही सरकार से उक्त गरीब की आर्थिक सहायता दिलाए जाने की मांग की है।
Next Story