- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- रामनवमी पर Rajapakad...
उत्तर प्रदेश
रामनवमी पर Rajapakad में श्रीराम दरबार मंदिर का होगा भव्य शिलान्यास
Gulabi Jagat
5 April 2025 10:22 PM IST
x
Rajapakad/कुशीनगर: आस्था और श्रद्धा के केंद्र तमकुही विकास खंड के ग्राम पंचायत राजापाकड़ के गोपलापट्टी गांव स्थित शिव मंदिर परिसर में रामनवमी के शुभ अवसर पर धार्मिक आस्था से परिपूर्ण ऐतिहासिक आयोजन होने जा रहा है। रविवार, 6 अप्रैल 2025 को पूर्वाह्न 11 बजे से श्रीराम दरबार मंदिर का शुभ शिलान्यास एवं पांच वर्ष पूर्व शिलान्यासित श्री हनुमान मंदिर के निर्माणारंभ पूजन का आयोजन किया जाएगा।इस आयोजन को लेकर ग्रामवासियों एवं श्रद्धालुजनों में विशेष उत्साह का वातावरण है। आयोजन समिति द्वारा मंदिर परिसर क सजावट की जा रही है। भजन-कीर्तन, पूजा-पाठ, हवन व प्रसाद वितरण की भी तैयारियां की गई हैं।
गोपलापट्टी गांव के शिव मंदिर परिसर में पहले से विराजमान भगवान शिव की आराधना के बीच निर्माणाधीन यज्ञशाला व बाउंड्री का कार्य अंतिम चरण मे है। अब श्रीराम दरबार मंदिर का निर्माण कार्य आरंभ हो रहा है। साथ ही, वर्षों पूर्व स्थापित श्री हनुमान मंदिर के निर्माण की दिशा में भी बड़ा कदम उठाया जा रहा है। ग्रामीणों ने इसे रामकाज बताते हुए जनसहयोग से यह कार्य संपन्न करने का संकल्प लिया है। यज्ञ-समिति-राजापाकड़ के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामवासियों की आस्था को एक नया केंद्र मिलने जा रहा है। आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि यह मंदिर परिसर आने वाले समय में न सिर्फ धार्मिक गतिविधियों का केंद्र बनेगा, बल्कि सामाजिक समरसता और संस्कृति के प्रचार-प्रसार का माध्यम भी होगा। आयोजकों ने समस्त श्रद्धालुजनों से अपील की है कि वे परिवार सहित आयोजन में सहभागी बनें और इस पुण्य अवसर का लाभ उठाएं। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की उपस्थिति एवं आशीर्वाद से यह रामकार्य संपूर्णता की ओर अग्रसर होगा। इस आयोजन को लेकर क्षेत्रीय जनमानस में गहरी श्रद्धा एवं उल्लास का भाव देखा जा रहा है। मंदिर परिसर में रामधुन की गूंज के साथ तैयारियों की गहमागहमी चरम पर है।
TagsरामनवमीRajapakadश्रीराम दरबार मंदिरभव्य शिलान्यासजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





