उत्तर प्रदेश

अब नहीं मिलेंगी जुकाम, बुखार की ये दवाएं, सरकार ने लगाया प्रतिबंध

Rounak Dey
5 Jun 2023 2:47 PM GMT
अब नहीं मिलेंगी जुकाम, बुखार की ये दवाएं, सरकार ने लगाया प्रतिबंध
x
कर रहे हैं इस्तेमाल तो हो जाएं सावधान

उत्तर प्रदेश | बुखार, खांसी और सीने की जकड़न से जुड़ी 14 दवाओं की ब्रिकी और खरीद पर रोक लगा दी गई है। इसके साथ ही फिरोजाबाद में करीब चार करोड़ की दवाओं की बिक्री व आपूर्ति रोक दी गई है। एजेंसी संचालकों को संबंधित दवाएं कंपनी को वापस करने के आदेश दिए गए हैं। जिले में करीब 10 लाख सीरप और 20 लाख टेबलेट डंप हैं। प्रतिबंधित दवाओं व सिरप की बिक्री करने पर मुकदमा दर्ज कराने की चेतावनी दी गई है।

शासन ने इन दवाओं से प्रतिकूल असर पड़ने के कारण यह निर्णय लिया है। ड्रग इंस्पेक्टर देशबंधु ने मेडिकल स्टोर संचालक को पत्र जारी करके संबंधित दवाओं की बिक्री न करने को कहा है। अवहेलना करने पर मुकदमा दर्ज कराने की चेतावनी भी दी गई है।

शासन ने कई सॉल्ट से बनी 14 तरह की कांबीनेशन (कई प्रकार के सॉल्ट) वाली दवाओं को प्रतिबंधित किया है। इसमें निमोप्लाइड व पैरासिटामॉल डिस्पर्सिबल टेबलेट, एमॉक्सीलन व ब्रोम्हेक्सिन, फोल्कोडीन व प्रोमेथाजीन, क्लोफेनेमिल व डेक्सोमेंथोर्फिन, क्लोरोफनेमिल व कोडीन, अमोनियम क्लोराइड व ब्रोम्हेक्सिन, ब्रोम्हेक्सिन व डेक्सोमेथोर्फिन, पैरासीटामॉल व प्रोम्हेक्सिन, सल्बूटालॉल व ब्रोम्हेक्सिन, क्लोर्फेनिमाइन व कोडीन फास्फोरेट, फेनीटॉन व फेनोबाबटोन, अमोनियम क्लोराइड व सोडियम साइट्रेट, सल्बूटामॉल व हईड्रोऑक्सेथिल थियोफाइलिन की कंबीनेशन वाली सभी प्रकार की दवाओं की बिक्री और आपूर्ति को प्रतिबंधित किया गया है।

ड्रग इंस्पेक्टर देशबंधु ने बताया कि शासन ने फिक्स डोज संयोजन वाली 14 दवाएं प्रतिबंधित कर दी हैं। जिले में करीब 10 लाख सीरप व 20 लाख टेबलेट उपलब्ध हैं। सभी एजेंसियों को प्रतिबंधित दवाओं को दुकानों से वापस लेकर निर्माता कंपनी को भेजने के आदेश दिए गए हैं। निरीक्षण के दौरान प्रतिबंधित दवाएं बिकती मिलने पर संबंधितों में मुकदमा किया जाएगा।

Next Story